क्वेटा में आत्मघाती हमला, चार की मौत, 58 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
इस्लामाबाद: दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेटा शहर में प्रांतीय पुलिस प्रमुख को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 60 अन्य घायल हो गये. हमलावर ने आज देर शाम बलूचिस्तान पुलिस प्रमुख मुश्ताक सुखेरा के आधिकारिक आवास की दीवार में विस्फोट […]
इस्लामाबाद: दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेटा शहर में प्रांतीय पुलिस प्रमुख को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 60 अन्य घायल हो गये.
हमलावर ने आज देर शाम बलूचिस्तान पुलिस प्रमुख मुश्ताक सुखेरा के आधिकारिक आवास की दीवार में विस्फोट से लदा वाहन टकरा दिया.
अधिकारियों ने कहा कि सुखेरा पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.
इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 58 अन्य घायल हैं. घायलों में 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. घायलों में आठ की घायल गंभीर बताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










