चीन : खदान में हुए दो विस्फोट, 40 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
बीजिंग : चीन में दो खदानों में हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या आज 40 तक पहुंच गयी. उधर शिचुआन प्रांत में खदान में हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या 28 हो गयी है. चीन के दक्षिण पश्चिम में 24 घंटे के भीतर खदानों में दो विस्फोट हुए थे. शिचुआन में कल […]
बीजिंग : चीन में दो खदानों में हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या आज 40 तक पहुंच गयी. उधर शिचुआन प्रांत में खदान में हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या 28 हो गयी है.
चीन के दक्षिण पश्चिम में 24 घंटे के भीतर खदानों में दो विस्फोट हुए थे. शिचुआन में कल हुए विस्फोट में 22 खनिक मारे गए थे तथा 16 अन्य घायल हुए थे.
सरकारी बयान के अनुसार ल्यूझोउ शहर में ताओजिगोयू कोयला खदान से 81 खनिकों को सुरक्षित निकाला गया था. सरकारी संवाद समिति शिन्हवा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि घटना की जांच की जा रही है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार की शाम को दक्षिण पश्चिमी गुईझू प्रांत में एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में 12 खनिक मारे गए थे तथा दो अन्य घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










