सबसे बड़ा भागीदार भारत : अमेरिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एशिया में अमेरिका का भारत से बड़ा कोई भागीदार नहीं है और बढ़ते समान हितों तथा समझ के चलते दोनो देशों के बीच क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा पर अभूतपूर्व सहयोग विकसित हुआ है. बोस्टन में बोस्टन यूनीवर्सिटी के इंडिया मंच पर एक परिचर्चा में अमेरिका […]
वाशिंगटन: अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एशिया में अमेरिका का भारत से बड़ा कोई भागीदार नहीं है और बढ़ते समान हितों तथा समझ के चलते दोनो देशों के बीच क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा पर अभूतपूर्व सहयोग विकसित हुआ है.
बोस्टन में बोस्टन यूनीवर्सिटी के इंडिया मंच पर एक परिचर्चा में अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री ब्लेक ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ओबामा ने भारत के साथ हमारी भागीदारी को 21वीं शताब्दी के लिए निर्धारक भागीदारी करार दिया है और जब हम ‘एशिया पुनर्संतुलन’ के बारे में बात करते हैं तो अमेरिका को क्षेत्र में भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण भागीदार और कोई नजर नहीं आता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे हितों और दृष्टिकोण में बढ़ती एकरुपता ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और व्यापार, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वच्छ उर्जा, स्वास्थ्य और आतंकवाद निरोध पर अभूतपूर्व संबंध विकसित किए हैं.ब्लेक ने कहा कि दोनो देशों की सरकारों ने इस सहयोग को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










