ePaper

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत

Updated at : 08 Jul 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत

कानो (नाइजीरिया): उत्तर नाइजीरिया के जारिया शहर में एक सरकारी कार्यालय में आज एक संदिग्ध आत्मघाती बम हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. हमले के लिए बोको हराम संगठन को जिम्मेदार माना जा रहा है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे तब हुआ जब प्राथमिक विद्यालय के […]

विज्ञापन

कानो (नाइजीरिया): उत्तर नाइजीरिया के जारिया शहर में एक सरकारी कार्यालय में आज एक संदिग्ध आत्मघाती बम हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई.

हमले के लिए बोको हराम संगठन को जिम्मेदार माना जा रहा है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे तब हुआ जब प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की शहर के सरकारी कार्यालयों में तलाशी ली जा रही थी.
कादुना राज्य के गवर्नर नसीर अहमद एल रुफई ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, ‘‘मुङो दुख है कि साबोन गरी जारिया में एक आतंकी बम हमले में दो वर्षीय एक बच्चे सहित 25 लोग मारे गए हैं.’’ जारिया मुस्लिम बहुल शहर है. यह कतसिना और कानो राज्यों की सीमा के निकट कादुना शहर से करीब 75 किलोमीटर दूर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola