जॉन केरी फ्रांस में साइकिल दुर्घटना में जख्मी, पैर टूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 5:00 PM
जिनेवा : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी फ्रांस में साइकिल दुर्घटना में जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें आज यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया. विदेश विभाग ने बताया कि 71 वर्षीय केरी को हेलीकॉप्टर से जिनेवा यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर है.टीवी रिपोर्ट के अनुसार उनका पैर टूट गया है. […]
जिनेवा : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी फ्रांस में साइकिल दुर्घटना में जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें आज यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया. विदेश विभाग ने बताया कि 71 वर्षीय केरी को हेलीकॉप्टर से जिनेवा यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर है.टीवी रिपोर्ट के अनुसार उनका पैर टूट गया है.
विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘ केरी की हालत स्थिर है और… वह होश में हैं.’ स्विट्जरलैंड की सीमा से 40 किलोमीटर दक्षिण…पूर्व में स्थित फ्रांस के सायोनजियर में साइकिल चलाते समय वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए. दुर्घटना के वक्त केरी के काफिले में पैरामेडिक्स और एक फिजिशियन थे.
केरी ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में वार्ता करने के लिए स्विट्जरलैंड गए थे और रक्षा सौदे पर समझौता करने के लिए कल वह मैड्रिड जाने वाले थे. केरी साइकिल चलाने के शौकीन हैं और जहां भी जाते हैं अकसर अपनी साइकिल साथ लेकर जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










