इमरान खान नहीं कर पाएंगे मतदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM
लाहौर : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान घायल होने की वजह से शनिवार को होने वाल आम चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे. शौकत खानम अस्पताल में 60 वर्षीय इमरान का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि अभी उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की जरुरत है. गुरुवार वह एक चुनावी सभा में […]
लाहौर : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान घायल होने की वजह से शनिवार को होने वाल आम चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे. शौकत खानम अस्पताल में 60 वर्षीय इमरान का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि अभी उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की जरुरत है. गुरुवार वह एक चुनावी सभा में गिर जाने के कारण घायल हो गए थे.
चिकित्सकों ने कहा कि इमरान के लिए मियांवली कस्बे तक जाना असंभव हैं. मतदाता के रुप में उनका नाम इसी स्थान पर दर्ज है. शौकत खानम अस्पताल के मुख्य कार्यकारी फैसल सुल्तान ने कहा कि इमरान 11 मई को होने वाले चुनाव से पहले अस्पताल से बाहर नहीं आ पाएंगे. उन्होंने कहा कि इमरान को छुट्टी देने का फैसला कुछ और जांच करने के बाद किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










