मोदी-ली की सेल्फी राजनीतिक रुप से इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी

न्यूयॉर्क : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन के प्रधानमंत्रीली केक्यांगके साथ ली गयी सेल्फी को पश्चिमी मीडिया ने इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी का दर्जा दिया है. मोदी अभी चीन के दौरे पर हैं. वाल स्टरीट जर्नल ने क्या मोदी ने इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी ली है? के शीर्षक से एक समाचार […]
न्यूयॉर्क : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन के प्रधानमंत्रीली केक्यांगके साथ ली गयी सेल्फी को पश्चिमी मीडिया ने इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी का दर्जा दिया है. मोदी अभी चीन के दौरे पर हैं. वाल स्टरीट जर्नल ने क्या मोदी ने इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी ली है? के शीर्षक से एक समाचार रिपोर्ट में कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े देशों के प्रधानमंत्री एक दूसरे की ओर झुक रहे हैं. हो सकता है कि राजनीतिक रुप से यह इतिहास की सबसे ताकतवर सेल्फी हो.
इसमें कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान बीजिंग के टेंपल ऑफ हेवेन में मोदी ने एक स्मार्टफोन निकाला, अपना हाथ आगे बढ़ाया और चीन के प्रधानमंत्रीली केक्यांगके साथ तस्वीर खींची. वाल स्टरीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें सबसे ज्यादा आबादी वाले दो देशों के सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोग हैं. इन दोनों देशों की कुल जनसंख्या करीब ढाई अरब है जो पूरी मानवता का एक तिहाई से ज्यादा है. दोनों एक ही फ्रेम में हैं और कोई आधिकारिक फोटोग्राफर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




