ePaper

मार्च में होगी पहली भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सुरक्षा वार्ता

Updated at : 21 Feb 2015 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च में होगी पहली भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सुरक्षा वार्ता

वॉशिंगटन : पहली भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सुरक्षा वार्ता मार्च महीने के शुरु में नई दिल्ली में आयोजित होगी. यह जानकारी विदेश विभाग ने दी है. शस्त्र नियंत्रण, सत्यापन एवं अनुपालन मामलों के सहायक विदेश मंत्री फ्रैंक रोज इस महत्वपूर्ण वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. इस बारे में फैसला पिछले साल सितंबर में व्हाइट […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : पहली भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सुरक्षा वार्ता मार्च महीने के शुरु में नई दिल्ली में आयोजित होगी. यह जानकारी विदेश विभाग ने दी है. शस्त्र नियंत्रण, सत्यापन एवं अनुपालन मामलों के सहायक विदेश मंत्री फ्रैंक रोज इस महत्वपूर्ण वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

इस बारे में फैसला पिछले साल सितंबर में व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच हुई पहली बैठक के बाद किया गया था. विदेश विभाग ने कल बताया कि रोज पांच से नौ मार्च तक भारत में होंगे.

सितंबर 2014 में मोदी और ओबामा की बैठक के बाद जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा गया था,’ बाह्य अंतरिक्ष में हादसे टालने और अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरुकता सहित बाहरी अंतरिक्ष पर्यावरण में दीर्घकालीन सुरक्षा और निरंतरता बनाए रखने पर अमेरिका और भारत ने नई वार्ता शुरु करने की इच्छा जताई है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola