उत्तराखंड के लिये धन इकट्ठा कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी भारतीय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2013 2:12 PM

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड में राहत प्रयासों में मदद के लिये चंदा इकट्ठा करना शुरु किया है.स्थानीय कल्याणकारी संगठन ‘आत्मदान’ और ‘जोहानिसबर्ग युवक मंडल’ ने पहले ही धन इकट्ठा करना शुरु कर दिया है वहीं बीएपीएस धर्मार्थ संगठन एक राष्ट्रीय सहायता कोष शुरु करने […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड में राहत प्रयासों में मदद के लिये चंदा इकट्ठा करना शुरु किया है.स्थानीय कल्याणकारी संगठन आत्मदानऔर जोहानिसबर्ग युवक मंडलने पहले ही धन इकट्ठा करना शुरु कर दिया है वहीं बीएपीएस धर्मार्थ संगठन एक राष्ट्रीय सहायता कोष शुरु करने जा रहा है.

आत्मदान के प्रवक्ता ईश्वरलाल गोवन ने कहा, ‘‘हम दक्षिण अफ्रीकी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे मुक्त होकर दान करें जैसाकि उन्होंने भारत में सुनामी और भूकंप पीड़ितों की मदद के लिये पहले किया था.’’ दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त विरेंद्र गुप्ता ने स्थानीय संगठनों द्वारा पीड़ितों की मदद के मकसद से धन इकट्ठा करने के लिये किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की है.गुप्ता ने कल यहां भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि दक्षिण अफ्रीकी लोगों द्वारा की जा रही मदद का भारत बहुत शुक्रगुजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola