कनाडा में भीषण रेल आग, 40 अभी भी लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2013 12:13 PM
लैक मैग्नेटिक (क्यूबेक) : क्यूबेक में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद लगातार एक के बाद एक हुए विस्फोटों और आग में जिले का एक व्यस्त कस्बा नष्ट हो गया और पांच लोग मारे गए. पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि इसमें बहुत से लोगों के मारे जाने की आशंका […]
लैक मैग्नेटिक (क्यूबेक) : क्यूबेक में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद लगातार एक के बाद एक हुए विस्फोटों और आग में जिले का एक व्यस्त कस्बा नष्ट हो गया और पांच लोग मारे गए.
पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि इसमें बहुत से लोगों के मारे जाने की आशंका है और प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. ट्रेन के दो तेल टैंकरों को लेकर अधिक चिंता जतायी जा रही है. कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने विस्फोटों और आग की चपेट में आये इलाके की तुलना युद्ध क्षेत्र से की है और कहा है कि 30 इमारतें आग में ध्वस्त हो गयीं.
क्यूबेक प्रांत के पुलिस सार्जेन्ट बेनोआत रिचर्ड ने बताया कि ध्वस्त इलाके के एक छोटे हिस्से में ही कल खोजबीन की जा सकी है क्योंकि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं. 72 तेल टैंकरों को ले जा रही मालवाहक गाड़ी शनिवार की सुबह पटरी से उतर गयी थी जिसके बाद तेल टैंकरों में एक के बाद एक विस्फोट होना शुरु हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










