सोमालियाई पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2024 4:47 PM

विज्ञापन

मोगादिश : अज्ञात हमलावरों ने एक सोमालियाई पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. हिंसाग्रस्त देश में इस साल यह पाचंवें पत्रकार की हत्या है.लिबान अब्दुलाही फराह हाल ही में शुरु हुए कालसान सैटेलाइट टेलीविजन के लिए काम करते थे. उन पर उस समय हमला किया गया जब वह कल गालकायो शहर स्थित अपने घर […]

विज्ञापन

मोगादिश : अज्ञात हमलावरों ने एक सोमालियाई पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. हिंसाग्रस्त देश में इस साल यह पाचंवें पत्रकार की हत्या है.लिबान अब्दुलाही फराह हाल ही में शुरु हुए कालसान सैटेलाइट टेलीविजन के लिए काम करते थे. उन पर उस समय हमला किया गया जब वह कल गालकायो शहर स्थित अपने घर जा रहे थे. उन्हें लिबान कुरान के नाम से भी जाना जाता था.

उनके सहकर्मी अब्दुकादिर अहमद ने कहा, ‘‘हम लिबान कुरान की मौत से अत्यंत आहत हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चार सशस्त्र लोगों ने गोलीबारी कर उन्हें मार डाला.’’ प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद गेले ने बताया कि लिबान की तत्काल मौत हो गई.

सोमालिया पत्रकारों के लिए अत्यंत खतरनाक देश माना जाता है और पिछले साल इस देश में कम से कम 18 मीडियाकर्मिसों को मौत के घाट उतारा जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola