बांग्लादेश में पहली महिला स्पीकर के चुनाव की तैयारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:32 PM

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश में पहली बार किसी महिला को संसद का स्पीकर चुनने की तैयारी है. सत्तारुढ़ अवामी लीग ने शिरीन शरमीन चौधरी को इस पद के लिए नामित किया है. पेशे से वकील शिरीन फिलहाल महिला एव बाल मामलों की राज्य मंत्री हैं. पिछली सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार के दौरान अवामी लीग की अध्यक्ष […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश में पहली बार किसी महिला को संसद का स्पीकर चुनने की तैयारी है. सत्तारुढ़ अवामी लीग ने शिरीन शरमीन चौधरी को इस पद के लिए नामित किया है.

पेशे से वकील शिरीन फिलहाल महिला एव बाल मामलों की राज्य मंत्री हैं. पिछली सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार के दौरान अवामी लीग की अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ चले मुकदमे में शिरीन ने उनकी पैरवी की थी. अवामी लीग संसदीय दल ने बीती रात शिरीन के नामांकन का एलान किया. कुछ दिनों पहले ही स्पीकर अब्दुल हमीद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी जिस कारण यह पद खाली हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola