ओसीआई कार्डधारकों को मिले नये दिशानिर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:32 PM
वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कहा है कि ओवरसीज सिटीजंस ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारकों को भारत का दौरा करते समय अपने साथ ओसीआई पुस्तिका और यू वीजा स्टीकर लगा पासपोर्ट रखना होगा. ओसीआई कार्ड भारत का दौरा करने के लिए बहुद्देश्यी वीजा हमेशा के लिए प्रदान करता है. कई बार उन ओसीआई कार्डधारकों […]
वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कहा है कि ओवरसीज सिटीजंस ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारकों को भारत का दौरा करते समय अपने साथ ओसीआई पुस्तिका और यू वीजा स्टीकर लगा पासपोर्ट रखना होगा.
ओसीआई कार्ड भारत का दौरा करने के लिए बहुद्देश्यी वीजा हमेशा के लिए प्रदान करता है. कई बार उन ओसीआई कार्डधारकों को नया पासपोर्ट अथवा कुछ ओसीआई दस्तावेज फिर से जारी करने के लिए आवेदन करना होता है जिनकी उम्र 20 साल से नीचे और 50 साल से अधिक होती हैं दूतावास ने कहा, 21 से 49 साल के बीच उम्र के आवेदकों को ओसीआई दस्तावेजों को हर बार फिर से जारी करवाने की कोई जरुरत नहीं है.
आवेदक अपनी मर्जी से दस्तावेजों को फिर से जारी करने के लिए आग्रह कर सकता है ताकि ओसीआई दस्तावेजों से सही पासपोर्ट संख्या स्पष्ट हो सके. उसने कहा है कि 50 साल या इससे अधिक उम्र के आवेदकों के लिए नया पासपोर्ट मिलने के बाद ओसीआई दस्तावेजों को फिर से जारी करवाना जरुरी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










