चीन में गोलीबारी, छह की हत्या

बीजिंग : पूर्वी चीन में एक निजी रसायन कारखाने के एक 62 वर्षीय कर्मचारी ने अपने एक सहकर्मी की पीट- पीट कर हत्या करने के बाद पांच अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में फैन नामक इस संदिग्ध ने अपने चार सहकर्मियों, एक टैक्सी ड्राइवर और एक […]
बीजिंग : पूर्वी चीन में एक निजी रसायन कारखाने के एक 62 वर्षीय कर्मचारी ने अपने एक सहकर्मी की पीट- पीट कर हत्या करने के बाद पांच अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.
चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में फैन नामक इस संदिग्ध ने अपने चार सहकर्मियों, एक टैक्सी ड्राइवर और एक स्थानीय सैन्य परिसर के एक पहरेदार की कल शाम गोली मार कर हत्या कर दी.
शंघाई नागरिक सुरक्षा विभाग ने माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट सीना वीबो पर बताया कि शंघाई के बोशान जिले में स्थित कारखाने में काम करने वाले फैन ने कल शाम पांच बजे के करीब झेंग नामक अपने सहकर्मी की पीट- पीट कर हत्या कर दी, इसके बाद उसने अपने शयनकक्ष में रखी बंदूक निकाली और एक टैक्सी चालक को उसे दूसरे जिले ले जाने को कहा। उसने रास्ते में ही उस टैक्सी चालक की हत्या कर दी और खुद टैक्सी चलाकर बोशान गया.
हांग कांग के समाचार पत्र साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, फैन ने वहां नजदीक के एक बैरेक की पहरेदारी कर रहे एक सैनिक की हत्या कर दी और उसकी बंदूक उठा ली. वह फिर अपने कारखाने लौटा और प्रबंधक सहित तीन अन्य लोगों को गोली मार दी.
कारखाने की गश्त लगा रहे पुलिसकर्मी इस गोलीबारी के छह घंटे बाद रात 11.15 बजे के करीब फैन को काबू कर पाए और उससे दोनों बंदूकें बरामद कर लीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










