उत्तरी इटली में 5.2 तीव्रता का भूकंप

Updated at :16 Jul 2013 1:51 PM
विज्ञापन
उत्तरी इटली में 5.2 तीव्रता का भूकंप

रोम : इटली के उत्तरी हिस्से में आज 5.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. लोक सुरक्षा विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि भूकंप में किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ है.’’ भूकंप का केंद्र मासा प्रांत के फिविजानो शहर के निकट था. […]

विज्ञापन

रोम : इटली के उत्तरी हिस्से में आज 5.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. लोक सुरक्षा विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि भूकंप में किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ है.’’

भूकंप का केंद्र मासा प्रांत के फिविजानो शहर के निकट था. इस क्षेत्र के अलावा तुसकानी के करारा शहर में तेज झटका महसूस किया गया. मिलान, फ्लोरेंस और कुछ दूसरे इलाकों के लोगों ने भी झटका महसूस किया.

स्थानीय मीडिया का कहना है कि भूकंप कुछ सेकेंड तक रहा. झटके की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने घरे से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola