डीआर कांगो में विद्रोहियों के हमले में 14 मरे

Published at :31 Oct 2014 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
डीआर कांगो में विद्रोहियों के हमले में 14 मरे

किनशासा: अशांत पूर्वी ‘‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’’ के बेनी इलाके में युगांडा के विद्रोहियों के हमले में 14 लोग मारे गए. बेनी के नागरिक समाज प्रमुख टेडी कैटालिको ने कल बताया कि देर रात को कैम्पी..ये..चुई शहर में युगांडा के विद्रोही गुट एडीएफ के सदस्यों ने हमला किया और धारदार हथियार से 14 लोगों को […]

विज्ञापन

किनशासा: अशांत पूर्वी ‘‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’’ के बेनी इलाके में युगांडा के विद्रोहियों के हमले में 14 लोग मारे गए. बेनी के नागरिक समाज प्रमुख टेडी कैटालिको ने कल बताया कि देर रात को कैम्पी..ये..चुई शहर में युगांडा के विद्रोही गुट एडीएफ के सदस्यों ने हमला किया और धारदार हथियार से 14 लोगों को मार डाला. अधिकारियों ने हालांकि मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें हमले के बारे में पता है और हमले में कई लोग मारे गए हैं.

गृह मंत्री रिचर्ड मुयेज ने कहा ‘‘मुझे पता है कि कई लोग मारे गए और (एडीएफ का) एक विद्रोही पकडा गया है.’’ रिचर्ड बेनी गए हुए हैं. उत्तरी कीवु प्रांत के गवर्नर जूलियन पालुकू ने कहा कि मृतकों की संख्या की पुष्टि करने की जरुरत है क्योंकि हमला स्थल से आ रही खबरों में विरोधाभास है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola