जब ओबामा को युवक ने दी चेतावनी कहा, मिस्टर प्रेसिडेंट डॉन्ट टच माई गर्लफ्रेंड

शिकागोः राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुनाव में वोट डालने के दौरान एक व्यक्ति ने चेतावनी दे डाली उन्होंने कहा मिस्टर प्रेसिडेंट डॉन्ट टच माई गर्लफ्रेंड. इस चेतावनी के बाद ओबामा थोड़े असहज दिखे पर उस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड जब हंसने लगीं तो उन्हें माजरा समझ आया. माइक जोंस नाम के इस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ओबमा […]
शिकागोः राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुनाव में वोट डालने के दौरान एक व्यक्ति ने चेतावनी दे डाली उन्होंने कहा मिस्टर प्रेसिडेंट डॉन्ट टच माई गर्लफ्रेंड. इस चेतावनी के बाद ओबामा थोड़े असहज दिखे पर उस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड जब हंसने लगीं तो उन्हें माजरा समझ आया. माइक जोंस नाम के इस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ओबमा के बगल वाले बूथ में वोट डाल रही थी ओबामा ने भी बिना सिर उठाए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "सच पूछो तो मेरा ऐसा कोई इरादा भी नहीं था."
इस पूरी बातचीत को एक टीवी चैनल ने अपने कैमरे में कैद कर लिया ओबामा ने माइक जोंस की गर्लफ्रेंड को कहा "ये एक मिसाल है कि कैसे अपना ही एक भाई बिना वजह मुझे शर्मिंदा कर रहा है." उन्होंने ईया से उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम पूछकर कहा "अब आप घर लौटेंगी और अपने दोस्तों से इस बारे में बात करेंगी. मुझे यकीन नहीं हो रहा माइक कितना बड़ा बेवकूफ़ है."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










