इराक में आत्मघाती हमले, कार बम विस्फोटों में 43 की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2014 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

बगदाद: इराक के एक शीर्ष शिया धर्मगुरु ने इस्लामिक स्टेट समूह से लड रही इराक की नई सरकार का समर्थन किया है. दूसरी ओर आतंकवादियों ने इराक के बहुसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाकर हमले किये जिसमें कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी ने आज शीर्ष शिया धर्मगुरु […]
विज्ञापन
बगदाद: इराक के एक शीर्ष शिया धर्मगुरु ने इस्लामिक स्टेट समूह से लड रही इराक की नई सरकार का समर्थन किया है. दूसरी ओर आतंकवादियों ने इराक के बहुसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाकर हमले किये जिसमें कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई.
प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी ने आज शीर्ष शिया धर्मगुरु मुख्य आयतुल्ला अली अल सिस्तानी से मुलाकात की. सिस्तानी ने आतंकवादी समूह आईएस के खिलाफ संघर्ष में सरकार के प्रति समर्थन जताया.आतंकवादियों द्वारा शियाओं को निशाना बनाकर किये जा रहे इन हमलों ने शिया नीत सरकार के सामने चुनौतियां खडी की हैं.
बगदाद में एक आत्मघाती हमलावर ने दोपहर की नमाज के बाद शिया समुदाय के सदस्यों के बाहर निकलते वक्त एक मस्जिद पर धमाका किया जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई जबकि करबला में चार कार बम विस्फोटों में 26 लोगों की मौत हुई.वर्ष 2011 में अमेरिकी सैनिकों के इराक छोडकर जाने के बाद से यह देश सबसे ज्यादा संकट के दौर से गुजर रहा है और इस वर्ष इस्लामिक स्टेट के लडाकों ने भी चिंताएं बढा दी हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बगदाद में बम हमलावर ने आज मस्जिद के पास उस समय खुद को बम से उडा लिया जब एक कारोबारी क्षेत्र में स्थित मस्जिद से दोपहर की नमाज के बाद नमाजी बाहर निकल रहे थे. इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गये.
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि करबला में, चार अलग अलग कारों में बम लगाकर किये गये विस्फोटों में 26 लोगों की मौत हुई जबकि 55 घायल हुए. इससे पहले कल इराकी राजधानी में एक अन्य शिया मस्जिद को निशाना बनाकर किये गये आत्मघाती हमले में 28 लोगों की मौत हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










