जोको विदोदो ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2014 6:17 PM (IST)
विज्ञापन

जकार्ता: जोको विदोदो ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली. पद संभालने के साथ ही उनके सामने देश की धीमी गति से बढ रही अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने और एक संभावित तेजतर्रार विपक्ष के साथ काम करने की चुनौती है जो उनके प्रशासन के खिलाफ हमले पहले ही शुरु कर चुका है. […]
विज्ञापन
जकार्ता: जोको विदोदो ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली. पद संभालने के साथ ही उनके सामने देश की धीमी गति से बढ रही अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने और एक संभावित तेजतर्रार विपक्ष के साथ काम करने की चुनौती है जो उनके प्रशासन के खिलाफ हमले पहले ही शुरु कर चुका है.
विदोदो देश के स्थापित राजनीतिक, व्यापार एवं रसूखदार सैन्य वर्गों से इतर आने वाले देश के पहले राष्ट्रपति हैं. उन्होंने राजधानी जकार्ता में संसद में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली. कार्यक्रम में कई क्षेत्रीय नेता और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी भी उपस्थित थे.
‘जोकोवी’ के नाम से चर्चित विदोदो ने कहा, ‘‘मछुआरे, कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी, फेरीवाले, चालक, शिक्षाविद्, मजदूर, सैनिक, पुलिस, उद्यमी और पेशेवर.. सभी से मैं कहना चाहूंगा कि हम सब मिलकर, कंधे से कंधा मिलाकर कडी मेहनत करें क्योंकि यह एक ऐतिहासिक क्षण है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










