सबसे प्रभाशाली किशोरों में मलाला और ओबामा की बेटियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2014 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

न्यूयॉर्क : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियां और हांगकांग में चीन विरोधी आंदोलन का चेहरा बन चुके जोशुआ वोंग को दुनिया के 25 सबसे प्रभावशाली किशोरों में शामिल किया गया है. टाइम पत्रिका ने प्रभावशाली किशोरों की जो सूची तैयार की है कि उसमें पाकिस्तान की मलाला तथा […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्क : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियां और हांगकांग में चीन विरोधी आंदोलन का चेहरा बन चुके जोशुआ वोंग को दुनिया के 25 सबसे प्रभावशाली किशोरों में शामिल किया गया है.
टाइम पत्रिका ने प्रभावशाली किशोरों की जो सूची तैयार की है कि उसमें पाकिस्तान की मलाला तथा दूसरे कई किशोरों को स्थान दिया गया है. 17 साल की मलाला को पिछले दिनों भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रुप से नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान किया गया.
पत्रिका ने कहा, ‘‘आज के समय में किशोरों के प्रभाव से इंकार नहीं किया जा सकता. उनके ट्विटर और वाइन पर लाखों प्रशंसक हैं, किकस्टार्टर पर एकत्र पैसे से कंपनियां शुरु की है, टीवी के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों के केंद्रबिंदु बन गए हैं, प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है तथा यहां तक कि नोबेल शांति पुरस्कार भी जीता है.’’
इस सूची में पेंसिलवानिया की 13 साल की बेसबॉल खिलाडी मोने डेविस भी है. ओबामा की दोनों बेटिया 13 वर्षीय साशा और 16 वर्षीय मालिया को प्रभावशाली किशोरों की इस सूची में स्थान दिया गया है. हांगकांग में चल रहे प्रदर्शन का चेहरा बन चुके 18 वर्षीय वोंग को भी इस सूची में शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










