अगस्ता-वेस्टलैंड डील : फिनमेकानिका के chairman व CEO को दो साल की जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2014 6:30 PM (IST)
विज्ञापन

रोम : अगस्ता वेस्टलैंड डील में इटली के दो सीइओ को आज वहां की एक अदालत ने दो-दो साल के जेल की सजा सुनायी है. इटली के मिलान के निकट आज एक कोर्ट ने वहां सरकारी नियंत्रण वाली फिनमेकनिका के अध्यक्ष व सीइओ ग्यूसेप ओरसी को दो साल की सजा सुनायी. साथ ही उन पर […]
विज्ञापन
रोम : अगस्ता वेस्टलैंड डील में इटली के दो सीइओ को आज वहां की एक अदालत ने दो-दो साल के जेल की सजा सुनायी है. इटली के मिलान के निकट आज एक कोर्ट ने वहां सरकारी नियंत्रण वाली फिनमेकनिका के अध्यक्ष व सीइओ ग्यूसेप ओरसी को दो साल की सजा सुनायी. साथ ही उन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों को भी मंजूरी दी. ग्यूसेप के अलावा अगस्ता वेस्टलैंड के पूर्व प्रमुख ब्रूनो स्पेगनॉलिनी को भी अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनायी है.
इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने भारत सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले 12 लक्जरी हेलीकॉप्टर का सौदा पक्का करने के लिए गलत तरीके अपनाये और भारतीय अधिकारियों को लाखों रुपये की रिश्वत दी. 560 मिलियन यूरो यानी 715 डॉलर के इस सौदे के लिए 2010 में डील की गयी थी.
गुरुवार को मामले की सुनवायी के दौरान लोक अभियोजक ने ग्यूसेप व ब्रूनो पर आरोप लगाया कि इस सौदे को हासिल करने के लिए उन्होंने गलत तरीके को चुना और भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी. इससे दोनों देशों की प्रतिष्ठा को भी नुकसान हुआ. अदालत ने ब्रूनो को भी दो साल की सजा सुनायी, लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप से बरी कर दिया गया.
अगस्ता वेस्टलैंड डील के रूप में मशहूर हुए इस मामले से भारत की प्रतिष्ठा भी भ्रष्ट नौकरशाही के कारण दुनिया में धूमिल हुई थी और इटली को भी उसके अधिकारियों द्वारा रिश्वत देने के कारण शर्मसार होना पड़ा था. इस मामले में विवाद गहराने पर बाद में भारत ने तीन हेलीकॉप्टर इटली से लेने के बाद जनवरी 2013 में इस सौदे को रद्द कर दिया. इटली की सरकारी नियंत्रण वाली कंपनी फिनमेकनिका का जब वहां फिर से पुनरुद्धार किया जा रहा है, तब इस तरह के कांड का खुलासा होने से उसकी साख को एक बार फिर नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










