आईएसआईएस की ताकत को खत्म करने के लिए वैश्विक संगठन जरूरी:केरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2014 11:00 AM

विज्ञापन

वाशिंगटन:आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के बढते खतरों को देखते हुए अमेरिका ने कहा कि इसकी क्षमता को खत्म किये जाने की जरूरत है. इसके लिए अमेरिका ने वैश्विक संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया है. यह संगठन इराक और सीरिया के एक बहुत बडे हिस्से पर कब्जा कर चुका है तथा इसके […]

विज्ञापन

वाशिंगटन:आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के बढते खतरों को देखते हुए अमेरिका ने कहा कि इसकी क्षमता को खत्म किये जाने की जरूरत है. इसके लिए अमेरिका ने वैश्विक संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया है.

यह संगठन इराक और सीरिया के एक बहुत बडे हिस्से पर कब्जा कर चुका है तथा इसके विश्व के अन्य हिस्सों में फैलने का खतरा है.

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखा कि इस बात के सबूत हैं कि यदि इस संगठन को निरंकुश छोड दिया गया तो यह केवल सीरिया और इराक से ही संतुष्ट नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि केवल हवाई हमलों से ही इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) को नहीं हराया जा सकता.

केरी ने लिखा,‘‘विश्व को एक पूर्ण कार्रवाई करने की आवश्यकता है. हमें इराकी बलों और सीरिया के उदार विपक्ष का सहयोग करने की जरुरत है, जो अग्रिम मोचरें पर आईएसआईएस का सामना कर रहे हैं.

हमें आईएसआईएस की क्षमता को खत्म करने की आवश्यकता है. और हमें अपने लोगों की रक्षा के क्रम में अपने खुद के रक्षा तंत्र को मजबूत करने तथा सहयोग की जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola