तजाकिस्तान की जेल में भड़का दंगा, इस्लामिक स्टेट के 24 आतंकी मारे गये
Updated at : 20 May 2019 3:12 PM (IST)
विज्ञापन

दुशांबेः तजाकिस्तान की एक जेल में दंगा भड़कने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गयी.मृतकों में इस्लामिक स्टेट समूह के 24 सदस्य और तीन गार्ड शामिल हैं. न्याय मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि राजधानी दुशांबे के पास स्थित जेल में रविवार शाम दंगा भड़क गया. बयान के मुताबिक, दंगे […]
विज्ञापन
दुशांबेः तजाकिस्तान की एक जेल में दंगा भड़कने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गयी.मृतकों में इस्लामिक स्टेट समूह के 24 सदस्य और तीन गार्ड शामिल हैं. न्याय मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि राजधानी दुशांबे के पास स्थित जेल में रविवार शाम दंगा भड़क गया. बयान के मुताबिक, दंगे के दौरान आईएस के कैदियों ने पांच कैदियों और तीन गार्डों को मौत के घाट उतार दिया.
मंत्रालय की ओर से बताया गया कि जिस जेल में हत्या की ये वारदात हुई उसमें 1500 कैदी थे. आईएस के आतंकवादियों ने जब इस वारदात को अंजाम दिया उसके बाद सुरक्षाबलों ने भी एक्शन लिया, उनके इस एक्शन में कुल 24 आतंकवादी मारे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




