रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की
वेस्टइंडीज टीम
WI VS SL T20I 2026: सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज से श्रीलंका को हराकार 3 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की.
WI vs SL T20I: सबीना पार्क के मैदान पर खेले गए बेहद रोमांचक तीसरे और अंतिम T20 मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की T20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. श्रीलंका द्वारा दिए गए 169 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने अंतिम ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने घरेलू दर्शकों के सामने ट्रॉफी अपने नाम की.
श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर ध्वस्त
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. विंडीज गेंदबाजों के सटीक लाइन-लेंथ के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके. हालांकि, टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज की तरफ से युवा शमार जोसेफ ने धारदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोके रखा.
शमार जोसेफ की घातक गेंदबाजी
इस मैच और पूरी सीरीज में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने अपनी रफ्तार और सटीक यॉर्कर से तहलका मचा दिया. उन्होंने इस निर्णायक मैच में बेहतरीन स्पेल डाला, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। सिर्फ इतना ही नहीं, सीरीज के तीनों मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के लिए जोसेफ को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से भी नवाजा गया.
रोमांचक रन चेज और वेस्टइंडीज की खिताबी जीत
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत ठोस रही। मध्यक्रम में बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान की बदौलत मेजबान टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. श्रीलंका के स्पिनर्स ने आखिरी ओवरों में मैच को फंसाने की कोशिश की, लेकिन वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया. पहला मैच विंडीज ने 7 विकेट से जीता था, जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की थी. लेकिन इस करो या मरो के मुकाबले को जीतकर वेस्टइंडीज चैंपियन बन गया.
ये भी पढ़े : बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया, रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










