IND vs AFG 2nd ODI: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

ट्रॉफी के साथ शुभमन गिल और शाहिदी (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमों ने तीन-तीन बदलाव किए हैं.

विज्ञापन

IND vs AFG 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम में तीन बदलाव हुए हैं. भारतीय टीम भी तीन बदलाव के साथ मुकाबले में उतरी है.

इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. इस मुकाबले में नीतीश चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग में शामिल किया गया है. इसके साथ ही कुलदीप यादव की वापसी हुई है. वहीं तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भारत के लिए वनडे डेब्यू का मौका मिला है. दो वनडे मुकाबले में अब तक तीन खिलाड़ियों का डेब्यू हो चुका है.

ऐसी है दोनों टीमों प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, बिलाल सामी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी.

टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान?

अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती थी क्योंकि विकेट काफी ताज़ा नजर आ रही है और उन्हें उम्मीद है कि पहली पारी में स्पिनरों को मदद मिलेगी. उन्होंने पिछले मैच में टीम के प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन माना कि बड़ी साझेदारियां नहीं बन पाने के कारण टीम को नुकसान हुआ.

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम भी पहले गेंदबाजी करना चाहती थी, लेकिन अब बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुद को परखने का अच्छा मौका मिलेगा. गिल ने कहा कि टीम का फोकस बड़े लक्ष्यों का पीछा करने और गेंदबाजी में अधिक प्रभावी बनने पर है. उन्होंने बताया कि भारत ने भी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गिरी गाज; मैच रेफरी ने सुनाई सजा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola