विक्रम उर्फ मुन्ना बने बेलखोरी पैक्स अध्यक्ष
मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ
मयूरहंड. बेलखोरी पैक्स कार्यालय में मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ. जिसमें शालेय गांव निवासी विक्रम सिंह उर्फ मुन्ना को निर्विरोध बेलखोरी पैक्स अध्यक्ष चुना गया. अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों अविनाश सिंह, पीयूष कुमार, विक्रम सिंह, हरि निवास भगत व विनोद कुमार भगत ने नामांकन किया था, जिसमें दो लोगों हरि भगत व विनोद भगत का नामांकन रद्द हो गया था. तीन में से दो उम्मीदवार पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के पुत्र पीयूष कुमार व अविनाश सिंह ने मंगलवार को नाम वापस ले लिया. निर्वाचन पदाधिकारी सह हंटरगंज के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने विक्रम उर्फ मुन्ना सिंह को निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष घोषित कर दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रविश सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, बीएफटी सुबोध सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










