बिहार में ऑनलाइन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, सारण पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Cyber Crime News : सारण जिले के दिघवारा में साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं.

विज्ञापन

Cyber Crime News : (हरि प्रकाश मिश्रा) सारण जिले के दिघवारा में साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनहचक गांव में हुई छापेमारी

मंगलवार को साइबर थाना और दिघवारा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से उनहचक गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा निवासी आयुष कुमार और दिघवारा थाना क्षेत्र के उनहचक निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है.

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आकर्षक ऑफर और लालच देकर लोगों से पैसे ठगते थे.

छापेमारी में भारी मात्रा में सामान बरामद

पुलिस ने आरोपितों के ठिकाने से दो लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन और 72 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इसके अलावा विभिन्न बैंकों के 11 पासबुक और सात चेकबुक भी जब्त किए गए हैं. बरामद सामान से बड़े साइबर ठगी नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं.

बैंक खातों के जरिए होता था लेनदेन

जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और ठगी से प्राप्त रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर ट्रांसफर किया जाता था. पुलिस अब इन बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

साइबर डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके विस्तृत नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि जांच में कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

Also Read : ‘बिहार पुलिस सिपाही भर्ती’ अभ्यर्थियों के लिए सीवान-सारण से हाजीपुर तक चलेंगी दो ‘स्पेशल ट्रेन’, जानें पूरी समय सारणी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन