ePaper

VIRAL VIDEO: दुनिया का सबसे डेंजरस एयरपोर्ट , देखकर मुंह में आ जाएगा कलेजा, पायलट को देंगे हजार सैल्यूट

Updated at : 12 Dec 2023 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
VIRAL VIDEO: दुनिया का सबसे डेंजरस एयरपोर्ट , देखकर मुंह में आ जाएगा कलेजा, पायलट को देंगे हजार सैल्यूट

VIRAL VIDEO : हवाई सफर पर जाने से पहले कई तरह के सेफ्टी चेक से गुजरना होता है. लेकिन अगर एयरपोर्ट पर जाकर, रनवे देखकर अगर आपका कलेजा कांप जाए तब आप क्या करेंगे. ऐसा ही दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट का वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल है देखकर दंग लोग इसके पायलट को हजार सैल्यूट ठोक रहे हैं.

विज्ञापन

VIRAL VIDEO World’s Most Dangerous Airport : अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, प्लेन अब उड़ान भरने वाली है. इस घोषणा के साथ सब सतर्क होकर उड़ान के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन दुनिया का एक ऐसा एयरपोर्ट भी है जो वाकई बेहद खतरनाक लगता है. जिसमें सफर करने वालों की दिलेरी की तो दाद देनी होगी..क्योंकि इसे दूर से देखने वाले जरूर कांप जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों को रोमांचित करता विश्व का सबसे खतरनाक यह एयरपोर्ट नेपाल का लुक्ला एयरपोर्ट है. जहां थोड़ी सी भी चूक हुई तो कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.

https://www.facebook.com/justplanes/videos/323533350449553/

VIRAL VIDEO World’s Most Dangerous Airport : लुक्ला हवाई अड्डा समुद्र तल से लगभग 3 हजार मीटर ऊपर नेपाल में सबसे प्रसिद्ध हवाई अड्डे का रनवे है. इसमें छोटी सी जगह में जिस तरह पायलट विमाग को टेक- ऑफ के लिए आगे बढ़ाता है लगता है अब कहीं कुछ टकराएगा और फिर कोई हादसा ना हो जाए. ठीक उसी तरह लैंडिंग के टाइम भी ऐसा ही अनजान डर लगता है यानी एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह काफी पसंदीदा जगह है लेकिन कमजोर दिल वाले की क्या कहें . इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लाइक्स भी दे चुके हैं पायलट की सराहना के बीच कई यूजर तो यह भी लिखते हैं.

  • बेहद डरावना, ग्रेट पायलट

  • तो किसी ने लिखा है. वो भी इस अमेजिंग और एडवेंचरस सफर का आनंद लेना चाहते हैं

रिपोर्ट पुष्पांजलि

Also Read: VIRAL VIDEO: नखरेबाज बच्चे को बीच बाजार में मां ने कुछ ऐसे सिखाया सबक, हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola