ePaper

चीन ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को अमेरिका-दक्षिण कोरिया के साथ विवादों से जोड़ा

Updated at : 13 Feb 2017 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को अमेरिका-दक्षिण कोरिया के साथ विवादों से जोड़ा

बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह अपने निकट साझेदार उत्तर कोरिया के हालिया बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण का विरोध करता है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि प्योंगयांग के इस कदम का ताल्लुक अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया के साथ विवादों से है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने संवाददाताओं से कहा […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह अपने निकट साझेदार उत्तर कोरिया के हालिया बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण का विरोध करता है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि प्योंगयांग के इस कदम का ताल्लुक अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया के साथ विवादों से है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने संवाददाताओं से कहा कि चीन उत्तर कोरिया की ओर से किये गये बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण-प्रक्षेपण का विरोध करता है और उसका यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन भी है.

उन्होंने कहा कि चीन सभी संबंधित पक्षों का आह्वान करता है कि वे संयम दिखाएं और क्षेत्रीय स्थिरता को बरकरार रखें. प्रवक्ता ने कहा कि चीन सुरक्षा परिषद में संबंधित चर्चा में रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाएगा ताकि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब को अंतिम रूप दिया जा सके.

उत्तर कोरिया ने आज दावा किया कि उसने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम मध्यम और लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल पुकगुकसोंग-2 का सफल परीक्षण किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola