Triumph 350cc रेंज लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी ज्यादा स्मूद राइडिंग

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400XC / फोटो- ट्रायम्फ
Triumph ने अपनी 400 सीरीज को नया ट्विस्ट देते हुए 350cc इंजन के साथ पेश किया है. पावर थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन राइड अब ज्यादा स्मूद और सिटी-फ्रेंडली हो गई है. कीमतों में भी राहत मिली है, जिससे ये प्रीमियम रेट्रो बाइक्स अब ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गई हैं. आइए जानते हैं इस सीरीज में शामिल मॉडल्स के बारे में.
Triumph ने अपनी पॉपुलर 400cc बाइक रेंज को अपडेट करते हुए अब 350cc इंजन के साथ लॉन्च किया है. इसमें Speed 400, Speed T4, Thruxton 400, Scrambler 400 और Scrambler 400 XC शामिल हैं. इन सभी बाइक्स में अब 349cc का इंजन दिया गया है, जो पहले के 398cc इंजन से छोटा है. खास बात तो यह है कि इंजन छोटा होने के बावजूद बाइक्स का नाम अभी भी 400 ही रखा गया है. साथ ही इंजन छोटा होने के कारण पावर और टॉर्क में भी थोड़ी कमी आई है. इसका मतलब है कि अब ये बाइक्स खासकर शहर में चलाने के लिए ज्यादा आसान और कम्फर्टेबल बन गई हैं.
Triumph Speed T4
Triumph Speed T4 अब नए 350cc इंजन के साथ आती है, लेकिन इसकी कीमत पहले जैसी ही 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिससे यह कंपनी की अपडेटेड लाइनअप की सबसे किफायती बाइक बन गई है. पहले इसमें 398cc इंजन मिलता था, लेकिन अब 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 29 hp पावर और 31 Nm टॉर्क देता है. हालांकि पावर और टॉर्क में हल्की कमी आई है और टॉर्क अब थोड़ी ज्यादा RPM पर मिलता है, लेकिन इसकी ट्यूनिंग को ज्यादा स्मूद और रिफाइंड बनाया गया है. इसका फायदा यह है कि बाइक अब रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा आसान, कंट्रोल में और नए राइडर्स के लिए ज्यादा फ्रेंडली हो गई है, भले ही इसकी टॉप परफॉर्मेंस में थोड़ा सा समझौता करना पड़ा हो.
Triumph Speed 400
Triumph Speed 400 अब 350cc इंजन के साथ आती है और इसकी कीमत 2.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले से 7,110 रुपये कम है. नए 349cc इंजन के साथ इसकी पावर 40 hp से घटकर 37 hp और टॉर्क 37.5 Nm से घटकर 32 Nm हो गया है. हालांकि, अब टॉर्क ज्यादा RPM पर मिलता है, जिससे बाइक की पावर डिलीवरी ज्यादा स्मूद और प्रोग्रेसिव हो गई है. भले ही पहले जितनी पंची फील नहीं मिलती, लेकिन यह सेटअप शहर में बेहतर राइडिंग, ज्यादा रिफाइनमेंट और कम्फर्ट देता है, जबकि Speed 400 का स्पोर्टी कैरेक्टर अभी भी बरकरार रहता है.
Triumph Scrambler 400
Triumph Scrambler 400 अब 350cc इंजन के साथ आती है और इसकी कीमत 2.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले से 10,736 रुपये कम है, जिससे यह अब ज्यादा अफोर्डेबल हो गई है. नए 349cc इंजन के साथ इसकी पावर 37 hp और टॉर्क 32 Nm हो गया है, जो पहले 40 hp और 37.5 Nm था. टॉर्क अब थोड़ा ज्यादा RPM पर मिलता है, जिससे लो-एंड पंच थोड़ा कम महसूस होता है, लेकिन एक जैसी स्पीड में बाइक चलाने के दौरान बाइक ज्यादा स्मूद और कंट्रोल में रहती है. कुल मिलाकर, यह बदलाव इसे डेली यूज और हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए ज्यादा आसान और मैनेजेबल बनाते हैं.
Triumph Scrambler 400XC
Triumph Scrambler 400XC अब 350cc इंजन के साथ आती है और इसकी कीमत 2.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पहले से 1,793 रुपये ज्यादा है. इसमें वही 349cc इंजन मिलता है जो Scrambler 400 में है और यह 37 hp पावर व 32 Nm टॉर्क देता है. भले ही परफॉर्मेंस में हल्की कमी आई है, लेकिन यह वेरिएंट अपने प्रीमियम रग्ड हार्डवेयर और ऑफ-रोडिंग फोकस्ड फीचर्स के चलते अलग पहचान बनाता है. साथ ही अब राइड ज्यादा स्मूद, कंट्रोल में और ऑफ-रोड पर ज्यादा भरोसेमंद मिलेगी.
Triumph Thruxton 400
Triumph Thruxton 400 350cc इंजन के साथ आती है और इसकी कीमत 2.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले से करीब 11,000 रुपये कम है. नए 349cc इंजन के साथ यह 40 hp पावर और 32 Nm टॉर्क देती है, जबकि पहले यह 42 hp और 37.5 Nm टॉर्क देती थी. टॉर्क में करीब 5.5 Nm की कमी आई है और अब यह थोड़ा ज्यादा RPM पर मिलता है, जिससे बाइक की परफॉर्मेंस फील पहले से थोड़ी अलग हो गई है. इसके बावजूद, Thruxton 400 अभी भी इस रेंज की सबसे पावरफुल बाइक बनी हुई है और अपनी स्पोर्टी कैफे-रेसर स्टाइल और कैरेक्टर को पूरी तरह बरकरार रखती है.
यह भी पढ़ें: ₹2.46 लाख में आयी Triumph Tracker 400, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




