₹2.46 लाख में आयी Triumph Tracker 400, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 06 Apr 2026 12:37 PM

विज्ञापन

Triumph Tracker 400

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च हो गई है. इसमें 350cc इंजन, 40PS पावर और फ्लैट-ट्रैक इंस्पायर्ड डिजाइन मिलता है. यह स्पोर्टी राइडिंग और रेट्रो स्टाइल चाहने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है.

विज्ञापन

Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी नई बाइक Triumph Tracker 400 लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.46 लाख लाख रखी गई है. यह बाइक फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड है और इसमें रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी रोड-फोकस्ड सेटअप मिलता है. यह बाइक Triumph की मिड-कैपेसिटी लाइनअप में शामिल हो गई है, जिसमें 350cc इंजन, नया चेसिस और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कंपनी ने अपनी 350cc रेंज को भी बढ़ाया है, जो Scrambler, Speed T4 और Thruxton जैसे मॉडल्स से इंस्पायर्ड है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Triumph Tracker 400 में कंपनी का अपडेटेड TR-सीरीज 350cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,750 rpm पर 40 PS की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन टॉर्क-असिस्ट क्लच के साथ आता है, जिससे क्लच दबाना हल्का हो जाता है और गियर शिफ्टिंग ज्यादा स्मूद मिलती है.

कंपनी के अनुसार, इस बाइक में दिया गया नया चेसिस और बदले हुए फुटपेग पोजिशन इसे बेहतर हैंडलिंग और ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन देते हैं. खासतौर पर शहर में तेज और मजेदार राइड के लिए इसे ट्यून किया गया है.

फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से इंस्पायर्ड एग्रेसिव लुक

Triumph Tracker 400 का डिजाइन फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से काफी इंस्पायर्ड है, जो इसे एक सिंपल लेकिन एग्रेसिव रोड प्रेजेंस देता है. इसमें बॉक्सी फ्यूल टैंक दिया गया है, जिसमें नी-रेसेस (घुटनों के लिए जगह) भी मिलती है. इसके अलावा बाइक में फ्लाईस्क्रीन, चौड़े और फ्लैट हैंडलबार, सीट काउल, साइड नंबर बोर्ड और नए डिजाइन के ड्यूल-स्पोक व्हील्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक अलग और स्पोर्टी पहचान देते हैं.

इस बाइक को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें Racing Yellow, Phantom Black और Aluminium Silver Gloss शामिल है. इन सभी कलर ऑप्शन्स में रेसिंग-स्टाइल ग्राफिक्स और बोल्ड Tracker ब्रांडिंग दी गई है, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाती है.

फीचर्स और हार्डवेयर

Triumph Tracker 400 में कई एडवांस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं. इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS, 805mm सीट हाइट और एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. साथ ही, इसमें वायरिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बाइक का क्लासिक और क्लीन लुक बना रहे.

सस्पेंशन के लिए इसमें 43mm USD फ्रंट फोर्क और गैस-चार्ज्ड रियर मोनोशॉक दिया गया है, जो 140mm ट्रैवल के साथ बेहतर राइड क्वालिटी देता है. वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर के साथ डिस्क ब्रेक और रियर में ABS सपोर्ट के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है. यह बाइक कास्ट एल्यूमिनियम व्हील्स और MRF REVZ FD1 टायर्स पर चलती है, जो रोड पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर Royal Enfield Bullet तक, भारत में इन बाइक्स की रीसेल वैल्यू सबसे ज्यादा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola