UP News: अयोध्या में दक्षिण की भक्ति लहरें, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सीएम योगी ने तीन संतों की मूर्तियों का किया अनावरण
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Oct 2025 5:53 PM
UP News
UP News: भगवान राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी. टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण भारत के तीन महान संतों- त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की भव्य मूर्तियों का अनावरण किया. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अयोध्या केवल आस्था की नगरी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है.
UP News: भगवान राम की नगरी अयोध्या ने बुधवार को एक बार फिर भारतीय संस्कृति की गहराई और विविधता को नई दिशा दी. टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड में भक्ति और संगीत की स्वर लहरियां उस वक्त गूंज उठीं, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण भारत के तीन महान संतों- त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की भव्य मूर्तियों का अनावरण किया. यह आयोजन उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक एकीकरण का सजीव प्रतीक बन गया. दक्षिण भारतीय परंपरा के मंत्रोच्चार और संगीत की धुनों के बीच हुआ यह समारोह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. इस अवसर पर सीतारमण के माता-पिता भी मौजूद रहे, जिससे माहौल भावनाओं और श्रद्धा से ओत-प्रोत हो उठा.
अयोध्या भारत की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक— निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि “अयोध्या केवल आस्था की नगरी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है. दक्षिण भारत के संतों की यह मूर्तियां इस पावन भूमि को भक्ति और संगीत के और भी निकट लाती हैं.” उन्होंने तीनों संतों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं ने भारतीय समाज को प्रेम, एकता और भक्ति के सूत्र में जोड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या और कर्नाटक के सांस्कृतिक रिश्ते प्राचीन काल से जुड़े हैं, और आज इन मूर्तियों के अनावरण से उत्तर-दक्षिण परंपरा का यह संगम और गहरा हुआ है.
अयोध्या बन रही सांस्कृतिक पुनर्जागरण की धुरी— सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्मला सीतारमण का पारंपरिक अयोध्या शैली में स्वागत करते हुए कहा कि “बृहस्पति कुंड अब केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि श्रद्धा, संगीत और सांस्कृतिक समरसता का जीवंत प्रतीक है.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को अयोध्या साकार रूप दे रही है. यहां उत्तर की श्रद्धा और दक्षिण की भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई देता है. बृहस्पति कुंड की शांति में खोए नेता, सौंदर्यीकरण की सराहना अनावरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बृहस्पति कुंड परिसर में बनी पत्थर की कलात्मक बेंच पर कुछ देर के लिए बैठे. शांत सरोवर, हरियाली और संगीत की गूंज के बीच उन्होंने परिसर की सुंदरता और सजावट की सराहना की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि “बृहस्पति कुंड अब श्रद्धा, सौंदर्य और संस्कृति का आदर्श संगम बन चुका है.” उत्तर-दक्षिण के सांस्कृतिक मेल का नया अध्याय अयोध्या में इन संतों की मूर्तियों की स्थापना ने देश के उत्तर और दक्षिण के बीच सांस्कृतिक सेतु को और मजबूत किया है. यह आयोजन उस संदेश का प्रतीक बन गया कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है — जहाँ हर क्षेत्र, हर परंपरा, एक ही सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










