बीजेपी विधायक को बीच मीटिंग में आया दिल का दौर, निधन, एक दिन पहले ही मनाया था 60वां जन्मदिन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2026 9:00 PM

विज्ञापन

बीजेपी विधायक को बीच मीटिंग में आया दिल का दौर, फोटो सोशल मीडिया

BJP MLA Heart Attack: बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार दोपहर में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वो सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक में शामिल हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका.

विज्ञापन

BJP MLA Heart Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार दोपहर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बीच मीटिंग में अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. डॉ श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल थे. उन्होंने बीते दिन गुरुवार को ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया था. पार्टी के एक पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि सर्किट हाउस में विधायक बैठक में शामिल हुए थे. दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें उनके सहयोगियों ने तत्काल मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको वेंटिलेटर पर रखा गया. लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला गया थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई.

सीएम योगी ने मौत पर जताया गहरा शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया- जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. उनके प्रति मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. डॉ. श्याम बिहारी लाल बरेली में सुरक्षित फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे. उनके परिवार में पत्नी मंजू लता, एक बेटा और दो बेटियां हैं.

तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान

बरेली में मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर विमल भारद्वाज ने बताया कि श्याम बिहारी लाल को जिस समय अस्पताल लाया गया उस वक्त उनका बीपी पल्स नहीं चल रहा था. उन्हें चिकित्सकों ने सीपीआर भी दिया. करीब एक घंटे तक उनका इलाज चला. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें काफी देर वेंटिलेटर पर भी रखा, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.

प्रोफेसर से राजनेता बने थे डॉ श्याम बिहारी लाल

श्याम बिहारी लाल का जन्म एक जनवरी 1966 को हुआ था. ये काफी पढ़े लिखे और सिशिक्षित व्यक्ति थे. उन्होंने एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय से इतिहास में पीएचडी भी किया था. इसके बाद वो रोहिलखंड विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर बने थे. वह भारतीय जनता पार्टी से 2017 में पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे. इसके बाद से उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ता ही जा रहा था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन