ePaper

Priyanka Gandhi Birthday: प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज, कांग्रेस ने कुछ यूं किया याद

Updated at : 12 Jan 2022 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Birthday: प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज, कांग्रेस ने कुछ यूं किया याद

Priyanka Gandhi Birthday: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

Priyanka Gandhi BIrthday: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज जन्मदिन है. वह अपना जन्मदिन राजस्थान के सवाई माधोपुर में मनाएंगी. इस दौरान वह अपने पति राबर्ट वाड्रा और बच्चों के संग रहेंगी. प्रियंका रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में पति और दोनों बच्चों के साथ सफारी का आनंद रहेंगी. यूपी कांग्रेस ने भी एक वीडियो शेयर कर प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है.

यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, महिलाओं के लिए भागीदारी और न्याय की अलख जगाने वाली, आम जनता की सशक्त आवाज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

Also Read: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की इस सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? कांग्रेस पार्टी ने बरती खामोशी

बता दें, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ था. उनके पिता का नाम राजीव गांधी और माता का नाम सोनिया गांधी है. प्रियंका गांधी की दो संतान हैं. मियारा वाड्रा और रेहान वाड्रा.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर्स जुड़े, क्या काम कर जाएगा प्रियंका गांधी का मिशन?

प्रियंका गांधी ने अपनी पढ़ाई माडर्न स्कूल , कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी , नई दिल्ली से प्राप्त की. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक भी हैं. वह एक शौकिया रेडियो संचालिका भी थीं.

प्रियंका गांधी की रूचि शुरुआत में राजनीति में नहीं थी. उन्होंने 1999 के चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि मेरे दिमाग में यह बात बिलकुल स्पष्ट है कि राजनीति शक्तिशाली नहीं है, बल्कि जनता अधिक महत्वपूर्ण है और मैं उनकी सेवा राजनीति से बाहर रहकर भी कर सकती हूं. मैं राजनीति में जाने की इच्छुक नहीं हूं.

हालांकि अब प्रियंका गांधी पूरी तरह से राजनीति में आ चुकी हैं और अपनी पार्टी कांग्रेस के लिए लगातार प्रचार कर रही हैं. यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के सहारे कांग्रेस में एक नई जान फूंक दी है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस अभियान में अब तक लाखों लड़कियां जुड़ चुकी हैं. महिलाओं के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं ने भी प्रियंका गांधी को महिलाओं और लड़कियों के करीब लाया है.

Also Read: अमेठी की रमाकांती कौन हैं ? जिनके जरिए प्रियंका गांधी ने समझाया महिला सशक्तिकरण का मतलब

प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं के मुद्दे पर बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार को घेर रही हैं. वह लगातार ट्विटर पर भी सक्रिय हैं और बीजेपी सरकार पर हमला बोलती हैं. प्रियंका गांधी का कहना है कि उनके ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रयागराज में रैली करने के लिए मजबूर कर दिया था.

किसान आंदोलन हो, लखीमपुर कांड हो, हाथरस कांड हो, महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा हो, आगरा में सफाईकर्मी की मौत का मामला हो या फिर कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी, प्रियंका गांधी ने हर मुद्दे पर मुखर होते हुए सरकार पर हमला बोला और उचित कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola