UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की इस सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? कांग्रेस पार्टी ने बरती खामोशी

Updated:
विज्ञापन
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की इस सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? कांग्रेस पार्टी ने बरती खामोशी

Varanasi: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra speaks during ‘Kisan Nyay Rally’, in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI10_10_2021_000156B)

वो खुद भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस को लीड करती दिख रही हैं. अब, सवाल यह है कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में किस सीट से चुनाव लड़ेगी?

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भी लड़ने के कयास लगने शुरू हो गए हैं. जिस तरह से प्रियंका गांधी ने पिंक मेनिफेस्टो और लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन की शुरुआत की, उससे अंदाजा लगना शुरू हो गया था कि उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. वो खुद भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस को लीड करती दिख रही हैं. अब, सवाल यह है कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में किस सीट से चुनाव लड़ेगी?

अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाश तिवारी का बयान भी सामने आया. पत्रकारों से बात करते हुए प्रकाश तिवारी ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी खुद करेंगी. वो चुनाव लड़ती हैं तो साफतौर पर कार्यकर्ताओं में जोश आएगा. अभी तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन, दावा किया जा रहा है प्रियंका गांधी अमेठी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं.

6.98 करोड़ वोटर्स पर प्रियंका को भरोसा?

प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 6.98 करोड़ है. प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है. इस लिहाज से कुल 403 सीट पर कांग्रेस 161 महिलाओं को टिकट देने जा रही है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 70 महिलाओं का टिकट पक्का हो चुका है. उनकी सूची कभी भी जारी हो सकती है. अन्य सीटों के लिए आए आवेदन की भी स्क्रीनिंग जारी है. प्रियंका गांधी खुद कह चुकी हैं कि महिलाओं को प्रदेश में आगे बढ़ाना है. दावा किया जा रहा है कि उनको बड़ा जिम्मा मिलेगा.

गांधी परिवार की सीट से प्रियंका की दावेदारी?

सवाल यह उठता है कि प्रियंका गांधी अपने परिवार की खास सीट अमेठी से चुनाव लडेंगी. इस सीट से इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक चुनाव लड़कर जीत चुके हैं. प्रियंका गांधी भी लगातार अमेठी में आती-जाती रही हैं. पिछले दिनों प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी अमेठी में यात्रा निकाल चुके हैं. उस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि वो अपने घर आए हैं. इस यात्रा के बाद प्रियंका गांधी की दावेदारी तय मानी जा रही है. लेकिन, कांग्रेसी खेमा खामोशी बरते है.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर्स जुड़े, क्या काम कर जाएगा प्रियंका गांधी का मिशन?

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola