Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में कम होगा तापमान, बढ़ेगी ठंड,क्या कह रहा है अलीपुर मौसम विभाग

Updated at : 10 Jan 2024 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में कम होगा तापमान, बढ़ेगी ठंड,क्या कह रहा है अलीपुर मौसम विभाग

अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद राज्य में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, बुधवार और गुरुवार को दार्जिलिंग जिले में बारिश की संभावना है. कोलकाता समेत जिलों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मौसम में लगातार बदलाव हाे रहा है. कभी ठंड (Cold) की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ताे कभी अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी होने लग रही है. हालांकि अलीपुर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में राज्य भर में तापमान में काफी गिरावट आ सकती है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के बाद दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है. उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान गिर सकता है. अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद राज्य में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, बुधवार और गुरुवार को दार्जिलिंग जिले में बारिश की संभावना है. कोलकाता समेत जिलों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है.

कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस था. बुधवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मंगलवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था.

Also Read: बिहार का मौसम: कड़ाके की ठंड से अब होगा सामना, पछुआ हवा से बढ़ेगी कनकनी, इस दिन से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा…
जिलों में कोहरे बढ़ने की संभावना

तापमान में गिरावट के साथ-साथ राज्य के कुछ जिलों में कोहरे की मात्रा भी बढ़ने की संभावना है. बुधवार और गुरुवार को बर्दवान, बीरभूम, नादिया और मुर्शिदाबाद जिले घने कोहरे से ढके रह सकते हैं. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि इन चार जिलों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कमोबेश कोहरा छाया रहेगा. इस वजह से लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read: Bengal Weather Forecast : क्रिसमस से बंगाल के मौसम में अचानक आया बदलाव, जानें क्या कहना है मौसम विभाग का…

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola