Bengal Weather Forecast : आज शाम से कोलकाता सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

Updated at : 17 Jan 2024 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : आज शाम से कोलकाता सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, कोलकाता, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बुधवार शाम से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश (Rain) शुरू हो जायेगी. गुरुवार को बारिश का जोर और तेज होगा. अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक गणेश दास ने बताया कि बुधवार-गुरुवार को दक्षिण बंगाल में 10-15 मिमी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के सभी जिलों में कमोबेश बारिश होगी. हालांकि, तटीय और आसपास के जिलों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश होगी. ऐसे में तेज हवा फिलहाल थम जाएगी परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगा.

फिलहाल 20 जनवरी तक तेज हवाओं के लौटने की कोई संभावना नहीं

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 20 जनवरी तक तेज हवाओं के लौटने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान कम होने के कारण दिन में काफी ठंड रहेगी. मंगलवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान (20.8 डिग्री) सामान्य से 5 डिग्री कम था. आज बुधवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहने और कोहरा छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान काफी कम रहने की संभावना है.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, राशन वितरण योजना के तहत केंद्र पर बंगाल का 7000 करोड़ बकाया
इन जिलों में बारिश होने की संभावना

उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, कोलकाता, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. सिर्फ दक्षिण बंगाल ही नहीं उत्तर बंगाल के जिले भी बारिश से सराबोर हो सकते हैं. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदह जिलों में बुधवार से हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Bengal Weather Forecast : क्रिसमस से बंगाल के मौसम में अचानक आया बदलाव, जानें क्या कहना है मौसम विभाग का…
अगले दो-तीन दिनों में बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़ सकता है, हालांकि इस हफ्ते पूरे राज्य में बारिश हुई है. दक्षिण बांग्लादेश से झारखंड तक फैले चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

Also Read: West Bengal : राम मंदिर उद्घाटन के दिन सीएम की सद्भावना रैली के खिलाफ कोर्ट पहुंचे शुभेंदु अधिकारी…

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola