Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय दिलाएंगे गृह क्लेश से छुटकारा, परिजनों के बीच बढ़ेगा प्यार और आएगी सुख-शांति
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Oct 2023 4:24 PM
Vastu Tips: घर में सफेद चंदन की मूर्ति रखने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव कम होगा और आपसी विश्वास बढ़ेगा. वास्तु शास्त्र में पारिवारिक समस्याओं और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों से बचने के उपाय बताए गए हैं.
Vastu Tips: परिवार के सदस्यों के बीच कुछ बातों को लेकर बहस और झगड़ा होना कॉमन बात है, लेकिन किसी भी तरह का झगड़ा घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इस कंडीशन में परिवार के सभी लोग प्रभावित होते हैं. झगड़ों को सही वक्त पर रोकना बहुत जरूरी होता है, वर्ना घर-परिवार टूटने का खतरा पैदा हो जाता है. वास्तु शास्त्र में पारिवारिक समस्याओं और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों से बचने के उपाय बताए गए हैं.
घर में सफेद चंदन की मूर्ति रखने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव कम होगा और आपसी विश्वास बढ़ेगा. अगर चंदन की मूर्ति रखना संभव नहीं हो, तो घर में कदम्ब के पेड़ की एक छोटी शाखा रखें. इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी.
घर में होने वाले क्लेश से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में पंचमुखी दीपक प्रज्वलित करें और फिर अपने घर में हनुमान जी के सामने अष्टगंध जलाएं. इससे घर में सुख शांति आएगी.
Also Read: Rashifal: असफलता को कभी स्वीकार नहीं कर सकते इस राशि के जातक, इनके अंदर गजब का होता है नेतृत्व के गुण
रात में सोने से पहले कपूर को गाय के घी में डुबोकर किसी पीतल के बर्तन में जलाएं. इसे एक महीने तक उसी कोने में पड़ा रहने दें और फिर नया कपूर लगाएं. इससे घर में शांति बनी रहेगी.
केसर का उपयोग
स्नान के लिए पानी में चुटकीभर केसर मिलाएं और फिर घर के मंदिर में पूजा पाठ करें. इससे घर में शांति और समन्वय बना रहता है. इन उपायों का पालन करके आप अपने घर में सुख, शांति और प्यार का वातावरण बना सकते हैं
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










