Rashifal: असफलता को कभी स्वीकार नहीं कर सकते इस राशि के जातक, इनके अंदर गजब का होता है नेतृत्व के गुण

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Oct 2023 4:03 PM

विज्ञापन

Rashifal: राशि के माध्यम से व्यक्ति की शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिल सकती है, इसलिए लोग जब भी किसी समस्या में होते हैं, तब अपनी राशिफल और कुंडली के अनुसार उपाय करते है.

विज्ञापन

Rashifal: व्यक्ति के जीवन में राशिफल का भी बहुत महत्व होता है. कई लोगों की तो शुरुआत सुबह की राशिफल पढ़ने के साथ होती है. राशि के माध्यम से व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य का पता लगाया जा सकता है. यहां तक कि राशि के माध्यम से व्यक्ति की शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिल सकती है, इसलिए लोग जब भी किसी समस्या में होते हैं. वे अपनी कुंडली के ज्योतिषी के पास जाते हैं, ताकि वे देख सकें कि कोई ग्रह दोष नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या का समाधान है. आइए जानते है सिंह राशि के व्यक्ति के स्वभाव के बारे में…

सिंह राशि की पॉजिटिव और निगेटिव प्वाइंट क्या है

सिंह राशि वालों की खास बात है उनकी नेतृत्व क्षमता, जो उन्हें बेहतर बनाती है. ये व्यक्ति काफी साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं और प्रेम संबंधों में भी अच्छे होते हैं. वे अच्छे दोस्त भी होते हैं और खुद की तुलना में दूसरों की अपेक्षाएं रखते हैं. वे शाही और विभवशाली जीवन जीने की इच्छा रखते हैं.

सिंह राशि की सकारात्मकता

सिंह राशि वालों के सकारात्मक पहलू की बात करें, तो वे सबसे बोलने वाले होते हैं, लेकिन बातचीत में शब्दों का सावधानीपूर्वक चयन करते हैं. वे दोस्ताने और समझदार होते हैं, इनकी सबसे खास बात यह है कि एक बार किसी काम को ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करने में जी जान लगा देते हैं.

Also Read: World Cup 2023: शुभमन गिल की जन्म कुंडली में ग्रहों का मजबूत संयोग, जानें वर्ड कप में कैसा रहेगा प्रदर्शन
सिंह राशि की नकारात्मकता

सिंह राशि वालों के नकारात्मक पहलू की बात करें, तो कई बार ज्यादा पैसे न होने के बावजूद खर्च करने में आगे रहते हैं. इस कारण इन्हें कई बार आर्थिक परेशानी भी हो सकती है. इसके बावजूद ये लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं. किसी कार्य के प्रबंधन ये माहिर होते हैं, लेकिन जब इसकी बात आती है, तो ये पीछे हट जाते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola