ePaper

Higher secondary Exam : पेपर लीक की घटना रोकने के लिए एचएस के हर प्रश्नपत्र में होगा यूनिक सीरियल नंबर

Updated at : 05 Feb 2024 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
olympiad exam

olympiad exam

परीक्षा शुरू होने के साथ ही छात्रों के पेपर पर एक सीरियल नंबर दिया हुआ होगा. उनके आंसर स्क्रिप्ट पर भी उन्हें अपने प्रश्नपत्र का यूनिक सीरियल नंबर देकर रखना होगा. उन्हें अलोट किया गया सीरियल नंबर नोट करके लिखना ही होगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक ( Higher secondary) की परीक्षा के मद्देनजर काउंसिल ने एक विशेष अधिसूचना जारी की. उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष डॉ चिरंजीव भट्टाचार्य द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि पेपर लीक की घटना रोकने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. उच्च माध्यमिक के हर प्रश्नपत्र में सुरक्षा के मद्देनजर यूनिक सीरियल नंबर दिया जायेगा. सभी सेंटर इंचार्ज, सेंटर सचिव, वैन्यू सुपरवाइजर व इनविजिलेटर्स को आगाह किया गया है कि वे इस बारे में छात्रों को जागरूक करें और उन्हें पहले से ही इसके बारे में बता कर रखें.

हर प्रश्नपत्र में होगा यूनिक सीरियल नंबर

परीक्षा शुरू होने के साथ ही उनके पेपर पर एक सीरियल नंबर दिया हुआ होगा. उनके आंसर स्क्रिप्ट पर भी उन्हें अपने प्रश्नपत्र का यूनिक सीरियल नंबर देकर रखना होगा. उन्हें अलोट किया गया सीरियल नंबर नोट करके लिखना ही होगा. उनकी उत्तर-पुस्तिका को चेक करने का भी निर्देश दिया गया है. इस विषय में बंगीय शिक्षा ओ शिक्षक कर्मी समिति के महासचिव का कहना है कि माध्यमिक बोर्ड में भी कड़ी सुरक्षा के बावजूद पेपर वायरल हो रहा है. अब एचएस काउंसिल ने कड़े कदम उठाये हैं. सबसे जरूरी है कि गेट पर ही यह चेक किया जाये कि कोई भी मोबाइल के साथ प्रवेश न कर पाये. इस पर कड़ी निगरानी होनी चाहिए.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : माध्यमिक परीक्षा देने से रोकने पर पिता के खिलाफ थाने पहुंची छात्रा
माध्यमिक परीक्षा देने से रोकने पर पिता के खिलाफ थाने पहुंची छात्रा

माध्यमिक परीक्षा देने से रोकने पर इमामनगर हाइस्कूल की एक छात्रा ने अपने पिता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी. वह फरक्का के अर्जुनपुर हाइस्कूल में अपनी माध्यमिक परीक्षा देने के लिए पहुंची थी. माध्यमिक परीक्षा शुरू होने के बाद उसके परिवार में उथल-पुथल शुरू हो गयी. छात्रा की मां ने शिकायत की है कि उसके पति रफीकुल शेख उसकी बेटी को माध्यमिक परीक्षा में बैठने नहीं दे रहा है. घटना मुर्शिदाबाद के इमामनगर में हुई. कथित तौर पर उसके पिता माध्यमिक परीक्षा के लिए बेटी तहरीमा खातून को रोक रहे हैं.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : माध्यमिक परीक्षा देने से रोकने पर पिता के खिलाफ थाने पहुंची छात्रा
छात्रा के घर में मचा हंगामा

पिछले कुछ दिनों से छात्रा के घर में काफी अशांति चल रही है. यहां तक कि कथित तौर पर उसकी पिटाई भी की गयी. आखिरकार छात्रा ने थाने जाकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. फरक्का थाने के आइसी देबब्रत चक्रवर्ती ने यह शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की. वह खुद छात्रा को माध्यमिक परीक्षा दिलाने ले गये. इसके बाद स्कूल में छात्रा की परीक्षा ली गयी. रफीकुल के खिलाफ शिकायत है कि उसने अपनी बेटी का सेकेंडरी का एडमिट कार्ड छिपा दिया, ताकि वह परीक्षा में शामिल न हो सके. लेकिन किसी तरह तहरीमा को एडमिट कार्ड मिल गया और उसने परीक्षा दी.

Also Read: Madhyamik Exam 2024 : माध्यमिक परीक्षा के दौरान फिर लीक हुआ अग्रेंजी का पेपर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola