WB News : तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की आंख की स्थिति नहीं है ठीक, हैदराबाद रवाना

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के कारण फिर से उनकी आंखों में संक्रमण फैल गया है. एक बार फिर आंखों का इलाज कराने के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद हैदराबाद पहुंचे है.आज हैदराबाद जाते वक्त उन्होंने कहा कि उनकी आंखें ठीक हैं.
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की आंखों की समस्या काफी बढ़ गई है और इसलिए आज शनिवार को अभिषेक बनर्जी आंखों के ईलाज के लिये हैदराबाद रवाना हुए है. गौरतलब है कि अक्टूबर 2016 में दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में अभिषेक की आंखें क्षतिग्रस्त हो गईं थी. बायीं आंख में चोट लगी थी. तब से डायमंड हार्बर के सांसद विदेश में इलाज करा रहे हैं. अमेरिका में भी उनकी सर्जरी हुई थी. लेकिन एक बार फिर उनकी आंखों में काफी समस्या हो रही और वह एक बार फिर ईलाज के लिये हैदराबाद रवाना हुए है.
पिछले कुछ दिनों से अभिषेक बनर्जी की आंखों की समस्या काफी बढ़ गई है. इस वजह से अभिषेक बनर्जी पिछले कुछ समय से किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि आंख के इलाज से ठीक होने के बाद वह लोकसभा चुनाव के प्रचार में कूदेंगे. कुछ दिन पहले बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा था, खोकाबाबू अब नजर नहीं आते. दरअसल अभिषेक की अनुपस्थिति के कारण उनकी आंखों की समस्या है. वह काफी लंबे समय से आंखों के संक्रमण से पीड़ित हैं. आज हैदराबाद जाते वक्त उन्होंने कहा कि उनकी आंखें ठीक हैं.
Also Read: Bengal News : तृणमूल में ‘श्रीकृष्ण-अर्जुन’ के समान हैं ममता और अभिषेक : मदन मित्रा
काफी लंबे समय से अभिषेक के आंखों का इलाज जारी है. अभिषेक बनर्जी ने अमेरिका जाकर जॉन हॉपकिंस हॉस्पिटल में अपनी आंख की सर्जरी कराई थी. लेकिन फिर भी समस्या पूरी तरह से हल नहीं हुई है. बल्कि उन्हें नियमित जांच के लिए जाना पड़ता था. सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के कारण फिर से उनकी आंखों में संक्रमण फैल गया है. एक बार फिर आंखों का इलाज कराने के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद हैदराबाद पहुंचे है.
Also Read: WB News : ममता बनर्जी के मंत्री मलय घटक के बैंक खाते की जानकारी चाहती है सीबीआई, बैंक को भेजा नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




