झारखंड : दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह की अतिथि बनेंगी तोरपा के एफपीओ की बोर्ड दीदी

गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिलने पर एफपीओ की अध्यक्ष एतवारी देवी ने कहा कि यह एफपीओ के लिए गौरव की बात है. इससे एफपीओ से जुड़ी महिला कृषक खुश हैं. उन्होंने कहा कि एफपीओ किसानों के विकास लिए काम कर रहा है.
झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड की फार्मर्स प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) की दीदियों को इस बार नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की अतिथि के रूप में बुलाया गया है. एफपीओ तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति की बोर्ड दीदी इस प्रतिष्ठित समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि बुलाई गईं हैं. देश भर के अलग-अलग हिस्सों में बेहतर काम करने वाले एफपीओ के सदस्यों को गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है. तोरपा एफपीओ की अध्यक्ष एतवारी देवी, सचिव पुष्पा तोपनो के अलावा एमलेन बारला, श्यामा देवी, बहामनी भेंगरा, मंजुला कुजूर, आश्रिता देवी, आईलेन तोपनो, पूनम तोपनो तथा प्यारी आईंद दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी. सभी 25 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगी.
गौरव की बात है : एतवारी देवी
गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिलने पर एफपीओ की अध्यक्ष एतवारी देवी ने कहा कि यह एफपीओ के लिए गौरव की बात है. इससे एफपीओ से जुड़ी महिला कृषक खुश हैं. उन्होंने कहा कि एफपीओ किसानों के विकास लिए काम कर रहा है. आगे भी अपने कार्य को आगे बढ़ाएगा.
Also Read: विश्व आदिवासी दिवस 2022: बागवानी, जैविक खेती से समृद्धि की ओर बढ़े तोरपा प्रखंड के किसान
देश के उत्कृष्ट एफपीओ में शुमार
तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति देश के बेस्ट 75 एफपीओ में शुमार है. इसकी स्थापना 21 सितंबर 2020 को की गयी थी. वर्तमान में इस एफपीओ का टर्नओवर करीब 1.5 करोड़ रुपए है. इस एफपीओ से 3,300 किसान जुड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




