Sade Sati and Dhaiya 2023: इन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या से मुक्ति, जानें किनपर होगा असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Nov 2022 7:40 AM

विज्ञापन

Sade Sati and Dhaiya 2023: अगले साल 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि महाराज जब भी राशि परिवर्तन या गोचर करते हैं, उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. कुछ राशियों को ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है तो कुछ के कुंडली में इनकी शुरुआत हो जाती है.

विज्ञापन

Sade Sati and Dhaiya 2023:   शनिदेव हर इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं. आने वाले साल 2023 में कुछ राशियों पर शनिदेव की तिरछी नजर रहेगी. फिलहाल  शनि अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं. लेकिन 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि महाराज जब भी राशि परिवर्तन या गोचर करते हैं, उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. कुछ राशियों को ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है तो कुछ के कुंडली में इनकी शुरुआत हो जाती है.

जनवरी 2023 से शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार शनि देव 17 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 2 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि गोचर होते ही 2 राशियों को ढैय्या से 1 राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी. शनि की साढ़े साती और ढैय्या हटते ही इन राशियों के लोगों को ढेरों परेशानियों से राहत मिलेगी.

साल 2023 में इन राशि वालों के ऊपर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

जब अगले साल शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब इसके कारण मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. इस तरह से साल 2023 में कुंभ,मकर और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. वहीं अगर शनि की ढैय्या की बात करें तो साल 2023 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. ऐसे में इन राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह के कष्ट देखने को मिलेंगे.

शनि के अशुभ प्रभाव को ऐसे कम करें

शनिदेव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो वो अपने भक्तों को मुसीबत से बचा लेते हैं. ऐसे में शनिदेव के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन काला तिल और सरसों का तेल शनिदेव को अर्पित करें. साथ ही ऊँ शं शनैश्चराय नमः का रुद्राक्ष की माला में 108 बार जप करें.
दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. शनिवार को सामर्थ्य अनुसार काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, उदड़ की दाल का दान करें इससे शनिदेव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं.

  • शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल को जल अर्पित करें. इसके साथ ही सात परिक्रमा करें.. उसी दिन शाम को पीपल की जड़ में सरसों का दीपक जलाएं.

  • मान्यता है कि शनि से संबंधित बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनाकर अपनी मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय धारण करे. इसके लिए ज्योतिष की सलाह जरूर लें.

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव ने बजरंगबली को ये वरदान दिया था वो उनके भक्तों को कभी नहीं सताएंगे. इसलिए शनिवार को हनुमान जी की भक्ति भाव से पूजा करनी चाहिए.

  • काले तिल, आटा, शक्कर का मिश्रण बनाकर हर शनिवार को चींटियों को खिलाएं. इससे शनि देव का अशुभ प्रभाव कम होता है.

  • शनिवार के दिन भगवान भोलेनाथ को जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करना चाहिए.  ऐसा करने से व्यक्ति को गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola