Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री की बैठक का समय फिर बदला, बहरामपुर का शेड्यूल एक घंटा आगे बढ़ा
Published by : Shinki Singh Updated At : 31 Jan 2024 12:47 PM
बालुरघाट की तरह ममता ने बुधवार सुबह 11:30 बजे से मालदा में भी रैली निकाली. इसके बाद अग्रेंजबाजार के जिला खेल संघ मैदान में बैठक है. मालदा में प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री का मुर्शिदाबाद आने का कार्यक्रम है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के मुर्शिदाबाद जिले के दौरे के कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है. यह दूसरी बार है. इस बार ममता बनर्जी डेढ़ घंटे पहले 12:30 से 1:30 बजे तक स्टेडियम आएंगी. स्वाभाविक है कि जिला प्रशासन के आला अधिकारी फिर से कार्यक्रम तय करने में जुट गये हैं. दूसरी ओर मुख्यमंत्री के बैठक में आने का समय दूसरी बार बदले जाने से पार्टी कार्यकर्ता खुद असमंजस की स्थिति में हैं. स्थानीय नेताओं को नहीं पता कि उन लोगों के साथ क्या किया जाए जिन्हें सुबह 10 बजे से पहले और बाद में ट्रेनों से आना था. हालांकि, प्रशासन या पार्टी नेतृत्व की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव क्यों किया गया है.
बुधवार को मालदा में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी का मुर्शिदाबाद आने का कार्यक्रम है. जब वे मालदा में रैली कर रही थी तभी खबर आई कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे तक बहरामपुर पहुंचेंगी. पहले कहा जा रहा था कि ममता बहरामपुर स्टेडियम में शाम 4 बजे की बजाय दोपहर 2 बजे बैठक शुरू करेंगी.
Also Read: Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर बंगाल पर ममता बनर्जी का खास फोकस
वहीं प्रशासनिक भवन में भीड़ लग गयी है. बैठक से कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री की बैठक का कार्यक्रम अचानक बदलने लगा है. पुलिस प्रमुख से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर बैठक कर कार्यक्रम को पुनर्व्यवस्थित करते रहे. बालुरघाट की तरह ममता ने बुधवार सुबह 11:30 बजे से मालदा में भी रैली निकाली. इसके बाद अग्रेंजबाजार के जिला खेल संघ मैदान में बैठक है. मालदा में प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री का मुर्शिदाबाद आने का कार्यक्रम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










