बरेली: RPF इंस्पेक्टर-कैंट चौकी इंचार्ज सस्पेंड, अवैध वेंडर से मोबाइल छीनने का आरोप, हेड क्वार्टर से हुए अटैच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2023 8:30 PM
बरेली जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां और चौकी इंचार्ज कैंट धर्मेंद्र सिंह को मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर कमांडेंट ने सस्पेंड कर दिया. इन दोनों को मुरादाबाद मुख्यालय से अटैच किया गया है.
बरेली : उत्तर रेलवे (एनआर) के बरेली जंक्शन के रेल प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां और चौकी इंचार्ज कैंट धर्मेंद्र सिंह को मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर कमांडेंट ने रविवार शाम निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है. इन दोनों को मुरादाबाद मुख्यालय से अटैच किया गया है. इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज पर अवैध वेंडर के खिलाफ कार्रवाई न करने के साथ ही अवैध वेंडरों से मोबाइल छीनने का आरोप है. इस मामले में चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कराई गई थी. इसमें चौकी इंचार्ज दोषी मिले थे. अवैध वेंडर राजू कश्यप और महेंद्र कश्यप ने 8 अक्टूबर को कैंट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था.
इस मामले में आरपीएफ कमांडेंट शनमुगा वडिवेल ने शिकायत की जांच कराई थी. जांच में चौकी इंचार्ज दोषी मिले. इसके साथ ही काफी समय से अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई न करने की भी शिकायत मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेकर बरेली जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां और चौकी इंचार्ज कैंट धर्मेंद्र सिंह को सीनियर कमांडेंट आरपीएफ शनमुगा वडिवेल ने सस्पेंड कर दिया है. इन दोनों को ही मुरादाबाद मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है.
Also Read: बरेली के एसएसपी ने 47 चौकी इंचार्ज बदले, 79 सब इंस्पेक्टर के हुए तबादले, 51 दरोगाओं को बनाया चौकी प्रभारी
सीनियर कमांडेट के बरेली जंक्शन आरपीएफ थाने का चार्ज सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह को दे दिया है. जंक्शन आरपीएफ के इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां काफी समय से तैनात हैं. उनका व्यवहार यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों के साथ बेहतर है. पिछले महीने उनको एक विशेष जांच के सिलसिले में हैदराबाद भी भेजा गया था. मगर, अधीनस्थों पर कम सख्ती रखने को लेकर कई बार सवाल भी उठे.
कैंट चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को लेकर पहले भी शिकायतें मिली थी. धर्मेंद्र सिंह ने चार वेंडरों को पकड़ा था. उनसे मोबाइल और रुपये छीन लिए थे. उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की और बाद में मोबाइल वापस कर दिए. इस मामले में आरपीएफ थाने में न तो कोई लिखा-पढ़ी की गई और न ही उच्च अधिकारियों को कोई जानकारी दी गई. यह शिकायत कुछ वेंडरों ने अफसरों से की थी.
रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










