ePaper

प्रयागराज: विदेशी कारों की भारी डिमांड, यहां जानें दस महीने में खरीदी गईं कितना स्पोर्ट्स व सुपर लग्जरी कारें

Updated at : 22 Oct 2023 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रयागराज: विदेशी कारों की भारी डिमांड, यहां जानें दस महीने में खरीदी गईं कितना स्पोर्ट्स व सुपर लग्जरी कारें

प्रयागराज में स्पोर्ट्स व लग्जरी कारों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है. पिछले कुछ वर्षों में इन कारों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. यहां के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में पंजीकृत लगभग डेढ़ लाख से अधिक कारों में से 130 कारें ऐसी हैं, जिनकी कीमत करोड़ के पार है.

विज्ञापन
undefined

प्रयागराज के लोग आजकल स्पोर्ट्स और सुपर लग्जरी जैसी कारों पर करोड़ों खर्च कर रहे हैं. यहां के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में पंजीकृत लगभग डेढ़ लाख से अधिक कारों में से 130 कारें ऐसी हैं, जिनकी कीमत करोड़ के पार है.

undefined

इन कारों को अन्य शहरों व राज्यों से मंगवाकर यहां पंजीकृत करवाया गया है. आरटीओ दफ्तर के फाइल में जगुआर, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंच, लैंड क्रूजर, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें पंजीकृत हैं. पिछले दो साल में ऐसी कारों की संख्या बढ़ी है.

undefined

वर्ष 2022 में एक करोड़ से अधिक कीमत वाली 16 कारें पंजीकृत की गईं थी. इस वर्ष की बात करें तो अब तक 13 कारें रजिस्टर्ड हुई हैं. यह संख्या बढ़ सकती है. इन कारों को नोएडा, लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से मंगाया जाता है.

undefined

इन कारों में 1.32 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर, 1.17 करोड़ की मर्सडीज बेंच 535 0 डी, 1.11 करोड़ की लैंड क्रूजर प्राडो, 1.7 करोड़ की बीएमडब्ल्यू सिग्नेचर, 1.29 करोड़ की मर्सडीज बेंज जीएलएस, 1.7 करोड़ की ऑडी क्यू 8, 1.64 करोड़ की रेंज रोवर स्पोर्ट्स और 1.15 करोड़ की जगुआर एफ डायनेमिक शामिल हैं.

undefined

वहीं प्रयागराज के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि स्पोर्ट्स व लग्जरी कारों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है. पिछले कुछ वर्षों में इन कारों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है.

undefined

उन्होंने आगे कहा कि इन कारों का शो रूम शहर में न होने के कारण इन्हें दूसरे शहरों व राज्यों से खरीदकर यहां दर्ज कराया जाता है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola