ePaper

West Bengal Unlock: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चालू करने वाला पहला राज्य बनेगा पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कला प्रेमियों को दी खुशखबरी

Updated at : 27 Sep 2020 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Unlock: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चालू करने वाला पहला राज्य बनेगा पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कला प्रेमियों को दी खुशखबरी

West Bengal Unlock: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले ही सिनेमा हॉल एवं मनोरंजन के अन्य साधन खुल जायेंगे. इसमें ओपेन एयर थियेटर, म्युजिक शो, डांस शो और मैजिक शो शामिल हैं. इन सबका आनंद आप 1 अक्टूबर, 2020 से उठा सकेंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस जारी होने से पहले ही ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

West Bengal Unlock: कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले ही सिनेमा हॉल एवं मनोरंजन के अन्य साधन खुल जायेंगे. इसमें ओपेन एयर थियेटर, म्युजिक शो, डांस शो और मैजिक शो शामिल हैं. इन सबका आनंद आप 1 अक्टूबर, 2020 से उठा सकेंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस जारी होने से पहले ही ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

हालांकि, इस दौरान दर्शकों को कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा. मसलन, सिनेमा घरों, ओपेन एयर थियेटर, म्युजिक शो, डांस शो या मैजिक शो में लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि किसी भी शो में 50 से अधिक लोग एक साथ काम नहीं कर पायेंगे.

बंगाल की मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात ट्वीट करके कहा, ‘सामान्य स्थिति में लौटने के लिए जतरा, नाटक, ओपेन एयर थियेटर, सिनेमा घरों और सभी म्युजिकल, डांस रेसिटल और मैजिक शो को 50 या उससे कम प्रतिभागियों के साथ शुरू करने की अनुमति दी जायेगी.’ साथ ही उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर, 2020 से इन सब चीजों को खोलने के बाद लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों के साथ-साथ मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा.

Also Read: बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार अलकायदा के 10वें आतंकी शमीम अंसारी का निकला पाकिस्तान कनेक्शन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा कि इस दौरान लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जो भी प्रोटोकॉल तय किये गये हैं, उन सबका पालन सुनिश्चित करना होगा. ज्ञात हो कि 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लगने के बाद से राज्य ही नहीं देश भर के सभी सिनेमा हॉल बंद हैं. बंगाल में 1 अक्टूबर से मनोरंजन के इन साधनों की शुरुआत होने के बाद प्रदेश देश का पहला राज्य बन जायेगा, जिसने इंटरटेनमेंट की जगहों को खोला है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि देश में अब तक 59 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. 94 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है. अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाने के बाद 8 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गयी. 1 सितंबर को अनलॉक 4.0 के तहत देश में कई गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गयी. उम्मीद की जा रही है कि 30 सितंबर से पहले अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस आ जायेंगी और भी कुछ चीजें खोली जायेंगी.

Also Read: ममता बनर्जी दे रही हैं घुसपैठियों, नक्सलवादियों व आतंकवादियों को पनाह, जेपी नड्डा की टीम में बंगाल के तीन नेता शामिल

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola