WB Chunav 2021: 'सेंट्रल फोर्स करे राजधर्म का पालन, FIR होने पर सरकार नहीं देगी साथ'- चुनावी संग्राम के बीच ममता बनर्जी की अपील
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Apr 2021 12:45 PM
Mamata Banerjee Latest News: बंगाल विधानसभा चुनाव में अब तीन चरण का मतदान शेष रह गया है. इसी बीच ममता बनर्जी ने सेंट्रल फोर्स के जवानों से अपील की है. टीएमसी प्रमुख ने कहा है कि केंद्रीय बलों के जवान अपनाराजधर्म निभाएं और बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराएं. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था देखने का काम बंगाल पुलिस की है.
बंगाल विधानसभा चुनाव में अब तीन चरण का मतदान शेष रह गया है. इसी बीच ममता बनर्जी ने सेंट्रल फोर्स के जवानों से अपील की है. टीएमसी प्रमुख ने कहा है कि केंद्रीय बलों के जवान अपनाराजधर्म निभाएं और बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराएं. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था देखने का काम बंगाल पुलिस की है.
कृष्णानगर दक्षिण में रैली कै दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि मैं केंद्रीय वाहिनी के जवानों से अपील करते हुए कहती हूँ कि आप राजधर्म निभाएं. बंगाल में किसी एक पक्ष के लिए काम न करें,नहीं तो आगामी दिनों में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ममता ने आगे कहा कि आप सभी हमारे दोस्त जैसे हैं.
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, ‘बंगाल में बीजेपी का कोई वजूद नहीं है यहां पर, अगर कहीं है भी तो सेंट्रल फोर्स को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए ना कि किसी के पक्ष में.’ ममता ने आगे कहा कि सेंट्रल फोर्स पर अगर मुकदमा होगा तो सरकार साथ नहीं देगी, जबकि खुद जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि शीतलकुची मामले में कंपनी पर एफआईआर दर्ज हुई है.
ममता बनर्जी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लाशों पर वोट बटोरने वाले बयान का पलटवार किया है. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि देश में कौन लोग हैं, जो लाशों पर वोट बटोरते हैं लो सबको मालूम है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दंगा कराकर बंगाल में चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन यहां के जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










