Bengal Chunav 2021 : कोलकाता की MP-MLA कोर्ट ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जारी किया समन, जानें क्या है पूरा मामला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2021 4:18 PM
Amit shah summons news, bengal chunav 2021 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कोलकाता की एमपी एमएलए कोर्ट ने समन जारी किया है. यह समन अभिषेक बनर्जी की मानहानि याचिका पर जारी किया गया है. समन में कहा गया है कि अमित शाह या उनके एक प्रतिनिधि को 22 फरवरी के दिन सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश होना होगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कोलकाता की एमपी एमएलए कोर्ट ने समन जारी किया है. यह समन अभिषेक बनर्जी की मानहानि याचिका पर जारी किया गया है. समन में कहा गया है कि अमित शाह या उनके एक प्रतिनिधि को 22 फरवरी के दिन सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश होना होगा.
बता देंं कि 11 अगस्त 2018 को मियो की एक रैली में तत्कालीन बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek banerjee) के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अभिषेक ने एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी. अभिषेक ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है और इसका कोई सबूत नहीं है.
चुनाव पहले झटका– बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी (bjp) के लिए यह झटका साबित हो सकता है. बंगाल चुनाव में बीजेपी के बड़े नेताओं के निशाने पर ममता से अधिक अभिषेक बनर्जी ही रहते हैं. वहीं चुनाव से पहले यह टीएमसी के लिए राहत भरी खबर हो सकती है.
अदालत सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2018 के 11 अगस्त को महानगर के मेयो रोड में अमित शाह (amit shah) ने एक रैली को संबोधित करने के दौरान शाह ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. इसके बाद बनर्जी ने शाह के खिलाफ बिना किसी पुख्ता सबूत के उन्हें भ्रष्टाचारी बताकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए विधाननगर में स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में श्री शाह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था. इसी मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह को समन जारी किया है
Also Read: बंगाल में अमित शाह को दिखाये काले झंडे, भीड़ से निकलकर बैरीकेड पर चढ़ गयी एक महिला
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










