Chand Nikalne ka Samay: दिल्ली और जयपुर में दिखा करवा चौथ का चांद, मुंबई में इस वक्त होगा चंद्रोदय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Oct 2022 8:26 PM
Chand Nikalne ka Samay, Karwa Chauth 2022: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. यह व्रत निर्जला रखा जाता है. बिना चंद्रमा के दर्शन और जल अर्पित किए बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. दिल्ली में चांद नजर आ गया है. आइए जानते हैं कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा.
Chand Nikalne ka Samay, Karwa Chauth 2022: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. यह व्रत निर्जला रखा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन बिना चंद्रमा के दर्शन और जल अर्पित किए बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. आइए जानते हैं कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा.
चंद्रोदय का महत्व
हिन्दू धर्म में चंद्रमा को देवता के रूप माना जाता है. ऐसे कई व्रत-उपवास आदि होती हैं जिनमें चंद्रोदय समय का विशेष महत्व होता है जैसे- करवाचौथ, त्रयोदशी आदि जिसमें उपासक चंद्र दर्शन मतलब चन्द्रमा निकलने के बाद उसकी पूजा पूरे विधि-विधान से करते है और उसके बाद ही अपना उपवास खोलते हैं.
हर शहर के लिए चन्द्र उदय का समय अलग-अलग होता है. किसी भी शहर की भूगोलिक स्थिति के अनुसार व्रत की तालिका का निर्माण करना बहुत जरुरी होता है. इसके अलावा कुछ पर्व और त्यौहारों ऐसे होते हैं जिसे मनाने के लिए पंचांग में चंद्रोदय के समय पड़ने वाली तिथियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है और चंद्र उदय के अनुसार ही पर्व और त्यौहार की तिथियों को निर्धारित किया जाता है.
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर उपवास रहते हुए और 16 श्रृंगार करके शाम के समय करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ की पूजा करती हैं. 13 अक्तूबर को करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर 07 बजकर 03 मिनट तक रहेगा.
करवा चौथ चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time)
-
दिल्ली में रात 8:24 बजे
-
नोएडा में रात 8:07 बजे
-
लखनऊ में शाम 7:56 बजे
-
गुरुग्राम में रात 8:08 बजे
-
जयपुर में रात 8:17 बजे
-
मुंबई में रात 8:47 बजे
-
आगरा में रात 8:07 बजे
-
अलीगढ़ में रात 8:06 बजे
-
मेरठ में रात 8:05 बजे
-
गोरखपुर में शाम 7:47 बजे
-
सहारनपुर में रात 8:03 बजे
-
बरेली में शाम 7:59 बजे
-
रामपुर में रात 8:00 बजे
-
सहारनपुर में रात 8:03 बजे
-
चंडीगढ़ में रात 8:29 बजे
-
गांधीनगर (गुजरात) में रात 8:36 बजे
-
भोपाल (एमपी) में रात 8:17 बजे
-
पणजी (गोवा) में रात 8:22 बजे
-
पटना (बिहार) में रात रात 8:47 बजे
-
रांची (झारखंड) में रात 8:44 बजे
-
रायपुर (छ.ग.) में रात 8:57 बजे
-
हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में रात 8:05 बजे
-
बैंगलोर (कर्नाटक) में रात 8:30 बजे
-
तिरुवनंतपुरम (केरल) में रात 8:45 बजे
-
पांडिचेरी में रात 8:11 बजे
-
भुवनेश्वर (ओडिशा) में रात 8:23 बजे
-
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में रात 8:30 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










